Homemade Wax: घर पर आसान तरीकों से करें वैक्स, स्किन को बनाएं सॉफ्ट और शाइनी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 24, 2022, 07:45 PM IST

Homemade Wax : घर पर तैयार वैक्स को लगाने से आपको साइड-इफेक्ट होने का खतरा कम रहता है। साथ ही आप बार-बार पैसे खर्च करने से भी बच सकते हैं। इसके अलावा होममेड वैक्स के कई फायदे हो सकते हैं।

Homemade Wax: घर पर आसान तरीकों से करें वैक्स, स्किन को बनाएं सॉफ्ट और शाइनी

Benefits Of  Homemade Wax : अनचाहे बालों के लिए हम कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, कई लोग पार्लर में जाकर वैक्सिंग का सहारा लेते हैं। इन सभी तरीकों में हमारा काफी ज्यादा पैसा खर्च हो जाता है। वहीं, बार-बार बाहर जाकर चीजें खरीदना या फिर पार्लर जाने के झंझट अलग रहता है। अगर आप भी इस तरह की समस्याएं झेल रहे हैं, तो परेशान न हों। आप घर पर कुछ आसान तरीकों से वैक्स तैयार कर सकते हैं। आज हम इस लेख में आपको घर पर वैक्स बनाने का आसान तरीका बताएं। इससे आपकी स्किन सॉफ्ट और चमकदार हो सकती है।  

घर पर वैक्स बनाने का तरीका और फायदे

शुगर वैक्स

घर पर आप आसान तरीकों से शुगर वैक्स बना सकते हैं। इस वैक्स को तैयार करने के लिए एक कटोरे में 3 से 4 चम्मच ब्राउन शुगर लें। अब इसमें 1 चम्मच शहद और पानी डालें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।  इसके बाद इन सभी मिश्रण को हल्का सा गर्म करें। जब ब्राउन शुगर पिघल जाए, तो गैस को बंद कर लें। अब इसे एक कंटेनर में रख दें। करीब 2 घंटे तक इसे ठंडा होने दें। इसके बाद इसका इस्तेमाल करें।

सॉफ्ट वैक्स

घर पर आप सॉफ्ट वैक्स भी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए 1 बर्तन में 1 कप चीनी डालें। अब इसे धीमी आंच पर पकाएं। जब चीनी पिघल जाए, तो इसमें थोड़ा सा नींबू का रस और शहद मिलाएं। इसे बीच-बीच में हिलाते रहें। जब पेस्ट हल्का गाढ़ा हो जाए, तो गैस को बंद कर दें। लीजिए आपका सॉफ्ट वैक्स तैयार हैं।

घर पर तैयार वैक्स लगाने के फायदे

घर पर तैयार वैक्स लगाने से आपको कई फायदे हो सकते हैं। इस तरह के वैक्स का केमिकल फ्री होता है। इससे आपकी स्किन को नुकसान पहुंचने का खतरा काफी कम रहता है। इसके अलावा आपकी स्किन ग्लोइंग होती है। साथ ही स्किन से डेड सेल्स भी बाहर निकल आते हैं। अगर आप अपने बालों की ग्रोथ को तेजी से कम करना चाहते हैं, तो घर पर तैयार हार्ड वैक्स का इस्तेमाल करें। इससे आपके बालों की ग्रोथ काफी तेजी से कम होगी।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें)

End of Article