Home Decoration Tips: कम बजट में घर को ऐसे बनाएं अट्रेक्टिव और कूल, नहीं हटेगी मेहमानों की नजर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 1, 2022, 02:17 PM IST

Decorate home in low budget: साफ सुथरा और सुंदर घर हर किसी के मन और मस्तिष्क को शांति प्रदान करता है। इसके लिए कम बजट में कुछ टिप्स दिए गए हैं। जिसे आजमा कर आप घर को अट्रैक्टिव भी बना सकती हैं और पैसे भी बचा सकती हैं।

Home Decoration Tips: कम बजट में घर को ऐसे बनाएं अट्रेक्टिव और कूल, नहीं हटेगी मेहमानों की नजर
Photo Credit: Instagram

Easy Home Decoration Idea: हर कोई चाहता है कि उसका घर सुंदर और अट्रैक्टिव लगे, ताकि घर आए मेहमान घर की तारीफ करते ना थके। घर सुंदर दिखता है तो मन को भी सुकून मिलता है। कुछ लोग घर सजाने के लिए बाजार से महंगे महंगे सामान खरीद लेते हैं। इससे घर तो सुंदर दिखता है लेकिन पैसे काफी वेस्ट हो जाते हैं। घर जाने के लिए हमें बजट भी देखना पड़ता है, लेकन असल में घर सजाने के लिए पैसों की नहीं बल्कि क्रिएटिविटी की जरूरत होती है। अगर आपकी क्रिएटिविटी अच्छी है तो आप कम बजट में घर को अट्रैक्टिव और कूल बना सकते हैं। अगर आप भी कम खर्च और कम समय में अपने घर को सुंदर बनाना चाहते हैं तो इसके लिए बहुत सारे पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं घर को कैसे आकर्षक बनाया जा सकता है..

दीवारों का बदले वॉलपेपर

अगर आप घर को कम बजट में सजाना चाहते हैं तो सबसे पहले दीवारों पर ध्यान दें। दीवारों का रंग बदल सकते हैं या दीवारों पर एक अच्छा सा वॉलपेपर स्टीकर लगा सकते हैं। यह आपको सारी दीवारों पर नहीं करना है। सिर्फ एक ही दीवार पर ऐसा करें। आजकल ऑनलाइन वेबसाइट पर कई सारे वॉलपेपर स्टीकर सस्ते दामों में मिल जाते हैं।

खाली बॉटल्स से सजाएं घर

घर को सजाने के लिए आप खाली पड़ी प्लास्टिक गया कांच की बोतल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इन बॉटल्स में आप अच्छी पेंटिंग करके घर के हर कोने में सजा सकते हैं। इसके अलावा आप कुछ बोतल में मनी प्लांट भी लगा सकते हैं। यह देखने में काफी ज्यादा कुल लगता है और इनसे घर में पॉजिटिव एनर्जी भी आती हैं।

आर्टिफिशियल फूलों से सजाएं घर

इसके अलावा घर को आर्टिफिशियल फूलों से भी सजा सकता हैं। आर्टिफिशियल फूल आपको बाजार में आसानी से कम पैसों में मिल जाएंगे। रंग बिरंगे फूलों को आप अपने ड्राइंग रूम में हर एक कोने में सजा सकते हैं। यह पूरे घर की रौनक बढ़ा देते हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)

End of Article