Ubtan for Skin Whitening: खूबसूरती निखारने में मददगार है ये उबटन, घर पर ऐसे करें तैयार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2022, 02:03 PM IST

Ubtan for Skin Whitening : स्किन पर निखार पाने के लिए बॉडी और चेहरे पर उबटन का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये एक देसी और आयुर्वेदिक नुस्खा है, जो स्किन की परेशानियों को दूर करने में लाभकारी होता है। अगर आप चेहरे और स्किन की खूबसूरती को बढ़ाना चाहते हैं, तो नियमित रूप से उबटन का इस्तेमाल करें।

Ubtan for Skin Whitening: खूबसूरती निखारने में मददगार है ये उबटन, घर पर ऐसे करें तैयार

Ubtan for Skin Whitening : स्किन पर चमक लाने के लिए घर पर कई तरह के देसी उबटन का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल आप न सिर्फ फेस वॉश के रूप में बल्कि बाथ सोप की तरह भी कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन पर चमक आती है। साथ ही उबटन को लगाने से स्किन पर किसी तरह का साइड-इफेक्ट होने का डर भी नहीं रहता है। साथ ही यह स्किन पर आयुर्वेदिक निखार लाने में मददगार होता है। अगर आप अपनी स्किन पर चमक लाना चाहते हैं, तो देसी उबटन का इस्तेमाल करें। इससे दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन और मुंहासों जैसी परेशानी दूर हो सकती है।

स्किन पर लगाएं उबटन

हल्दी, बेसन और गुलाब जल का उबटन - स्किन की चमक को बढ़ाने के लिए हल्दी, बेसन और गुलाबजल का उबटन लगाना लाभकारी हो सकती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 कटोरी में एक बड़ा चम्मच हल्दी मिलाएं। अब इसमें 2 चम्मच गुलाब जल मिक्स करें। इसके बाद इसमें एक चम्मच बादाम का तेल और 2 चम्मच नींबू का रस भी मिला लें। इसके बाद आप इसे अपने चेहरे और पूरी बॉडी पर लगाएं। फिर हल्के हाथों से स्क्रब करें। इससे आपकी स्किन पर निखार आएगा। साथ ही कील-मुंहासों और खुजली की परेशानी दूर होगी।

मसूर दाल, दूध,-बादाम का उबटन - मसूर दाल का उबटन तैयार करने के लिए 1 कप दूध में 1 कप लाल मसूर की दाल और करीब 4 बादाम को रात भर भिगोकर छोड़ दें। इसके बाद सुबह इसे बारीक पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इस उबटन को अपने चेहरे पर फेस वॉश और बॉडी पर सोप की तरह लगाएं। फिर हल्के हाथों से स्क्रब करके नहा लें। इससे आपकी स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बनेगी। साथ ही एक्ने और पिंपल्स की समस्या दूर हो सकती है।

मुल्तानी मिट्टी और ऑलिव ऑयल - स्किन की चमक को बढ़ाने के लिए मुल्तानी मिट्टी और ऑलिव ऑयल का उबटन भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस उबटन को तैयार करने के लिए दूध में मुल्तानी मिट्टी को करीब 2 से 3 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। इसके बाद इसे अच्छे से मिक्स करें। जब पेस्ट गाढ़ा हो जाए, तो इसमें जैतून का तेल मिक्स कर लें। अब इसे उबटन को अपने पूरे बॉडी पर लगाएं और हल्के हाथों से स्क्रब करें। इससे आपके शरीर की खूबसूरती बढ़ सकती है।  

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें)

End of Article