Beauty Tips For Fair Skin: दादी मां के इन घरेलू नुस्खों से मिनटों में पाएं गोरापन, ऐसे बनाएं 'जादुई उबटन'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 25, 2019, 08:34 AM IST

गोरा (fairness)बनने के लिए अगर आपको लगता है महंगी क्रीम या मास्क ही काम आ सकता है तो आपको घर में मौजूद इन चीजों को (Home Remedies) आजमा कर जरूर देखना चाहिए।

Beauty Tips For Fair Skin: दादी मां के इन घरेलू नुस्खों से मिनटों में पाएं गोरापन, ऐसे बनाएं 'जादुई उबटन'

आपको यह जानना होगा कि बाजार में मिलने वाली फेयरनेस क्रीम यानी गोरा बनाने वाली क्रीम के बहुत से साइड इफेक्ट होते हैं। ये स्किन पर कई पैचेस छोड़ जाती हैं और स्किन की लेयर को पतला बनाती हैं। साथ ही मास्क तुरंत तो इफेक्टिव होते हैं, लेकिन इनका असर लंबा नहीं होता। ऐसे में आपको यदि अपको बेदाग गोरापन चाहिए तो आप घर में मौजूद चीजों को लगाएं। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि कई घरेलू चीजें ऐसी हैं जिनका प्रयोग करने से न केवल आपके चेहरे के दाग-धब्बे दूर होते हैं बल्कि उनसे स्किन में चमक और गोरापन भी आता है।

इन घरेलू उपायों में छुपा है दमकती त्वचा का राज

1. हल्दी और कच्चा दूध : हल्दी को कच्चे दूध को मिक्स करें और एक पेस्टनुमा बना लें। इसे चेहरे पर सूखने तक लगाएं और सूखने पर हाथ गीला कर उसे हल्के हाथों से मल कर सादे पानी से धो लें। ये रंग गोरा करने का सबसे बेहतर उपाय है।

2. कच्चे आलू का रस और नींबू : कच्चे आलू को घिस कर उसके पानी में नींबू की कुछ बूंद डाल लें। अब कॉटन की सहायता से इसे चेहरे, हाथ या पैर पर लगा लें। सूखने पर इसे पानी से धो लें। रोज इस उपाय को करें और देखें कुछ ही दिन में बेदाग चमकती गोरी स्किन नजर आने लगेगी।

3. मसूर की दाल का पेस्ट : मसूर की दाल को भीगा कर पीस लें और इसमें अंडे की जर्दी,शहद और दही भी मिला लें। इस मास्क को चेहरे पर लगा कर फिर गुनगुने पानी से धो लें। ये चेहरे के दाग-धब्बे से भी बचाएगा और गोरी रंगत भी देगा।

4. नींबू और टमाटर का रस : नींबू और टमाटर गोरी त्वचा और दागरहित त्वचा के लिए सबसे बेहतर घरेलू उपाय है। इसे चेहरे पर मलने से आपकी त्वचा में गोरापन भी आएगा और दाग भी हल्के होते जाएंगे। विटामिन सी युक्त हर चीज आपके फेयरनेस में काम आएगी।

5. कच्चा दूध : कच्चे दूध से चेहरे को साफ किया करें और सूखने पर धो दें। ये धूप से काली हुई त्वचा और दबे रंग को निखारने वाला होता है।

6. संतरे और पपीते का पेस्ट : संतरे और पपीते का गूदा मैश कर चेहरे पर लगाएं। रोजाना ऐसा करेंगे तो असर जरूर दिखेगा।

7. अंडे की जर्दी और शहद : अंडे में शहद और थोड़ी सी पीसी हुई चीनी मिलाकर चेहरे पर लगाएं और इसे हल्के हाथों से मलते रहें। और फिर इसे सूखने दें। सूखने पर इसे साफ पानी से धो लें। कुछ ही वक्त में आपको निखार नजर आने लगेगा।

तो बस कुछ घरेलू नुस्खे आपके दबे रंग या काली पड़ की त्वचा को निखार कर बेदाग खूबसूरती दे

End of Article