Scalp Dryness: बरसात में हो जाती है ड्राई स्कैल्प की समस्या, इन घरेलू उपायों से करें दूर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 17, 2022, 12:33 PM IST

Scalp Dryness: बारिश के मौसम में बालों की चमक तो खोती ही है, साथ ही स्कैल्प भी ड्राई हो जाती है। ऐसे में कुछ घरेलू उपायों की मदद से ड्राई स्कैल्प की समस्या से राहत पाई जा सकती है। 

Scalp Dryness: बरसात में हो जाती है ड्राई स्कैल्प की समस्या, इन घरेलू उपायों से करें दूर

Scalp Dryness: बरसात के मौसम में अक्सर बाल चिपचिपे और रूखे रहते हैं, जिससे बाल अपनी नमी और चमक खो देते हैं, साथ ही कमजोर होकर टूटने लग जाते हैं। इसके अलावा इस मौसम में स्कैल्प के ड्राई होने की भी समस्या हो जाती है। कई बार यह समस्या नेचुरल ऑयल सीबम के कम प्रोडक्शन से भी होती है। इस समस्या से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय किए जा सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे आसान से घरेलू उपायों के बारे में, जिनसे आप रूखे बाल और ड्राई स्कैल्प की समस्या से राहत पा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में- 

ड्राई स्कैल्प की समस्या को दूर करने के घरेलू उपाय

जैतून के तेल से सिर की मालिश

ड्राई स्कैल्प की समस्या से राहत पाने के लिए जैतून का तेल काफी असरदार होता है। इसके लिए रात को सोने से पहले जैतून के तेल से स्कैल्प की अच्छे से मालिश करें। फिर सुबह उठकर माइल्ड शैंपू से बालों को अच्छे से धो लें। दरअसल, जैतून के तेल में मॉइश्चराइजिंग के गुण होते हैं, जो स्कैल्प को नमी देते हैं। 

बादाम का तेल

रूखी-सूखी स्कैल्प की समस्या को दूर करने के लिए बादाम का तेल भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए रात को सोने से पहले बादाम के तेल से बालों की जड़ों में अच्छे से मसाज करें। इससे स्कैल्प की ड्राईनेस तो दूर होगी ही, साथ ही बाल भी मजबूत बनेंगे।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल बालों की समस्या हो या फिर त्वचा की समस्या, लगभग हर तरह की समस्या को दूर करने में कारगर होता है। ड्राई स्कैल्प की समस्या को दूर करने के लिए आप एलोवेरा की पत्तियों से जेल निकालकर इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर एक अच्छा सा पेस्ट तैयार कर लें।

इस पेस्ट को स्कैल्प में चाहे तो सारे बालों में भी लगा सकती हैं, 30 मिनट तक छोड़ दें। फिर सादे पानी से धो लें। इससे स्कैल्प की नमी वापस आएगी, साथ ही बाल मुलायम और चमकदार भी बनेंगे। 

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)

End of Article