Happy National Doctors' Day 2022 Hindi Shayari, Wishes: डॉक्टर्स डे पर दें खास अंदाज में बधाई, यहां देखें खूबसूरत शायरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 1, 2022, 10:02 AM IST

Happy National Doctors' Day 2022 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: हर साल एक जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। आप इस मौके पर शायरी के जरिए बधाई संदेश भेज सकते हैं।

Happy National Doctors' Day 2022 Hindi Shayari, Wishes: डॉक्टर्स डे पर दें खास अंदाज में बधाई, यहां देखें खूबसूरत शायरी

Happy National Doctors' Day 2022 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: हर साल नेशनल डॉक्टर्स डे एक जुलाई को मनाया जाता है। यह दिन डॉक्टरों के सेवाभाव को समर्पित होता है। हम सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में एक डॉक्टर की क्या भूमिका होती है । इस मौके पर आप इन शायरियों और तस्वीरों के जरिए मुबारकबाद दे सकते हैं। 

किसी हकीम न अत्तार से शिफ़ा होगी
विसाल-ए-हुस्न-ए-तरह-दार से शिफ़ा होगी
क़मर आसी

फ़ैसला हो चुका मरीज़ों का
मुंतज़िर अब हकीम किसका है
एहसान जाफ़री

क्या देखता है हाथ मेरा छोड़ दे तबीब
यां जान ही बदन में नहीं नब्ज़ क्या चले
शेख़ इब्राहीम ज़ौक़

इश्क़ है दारुश्शिफ़ा और दर्द है उस का तबीब
जो नहीं इस मर्ज़ का तालिब सदा रंजूर है
शैख़ ज़हूरूद्दीन हातिम

तबीब हो के भी दिल की दवा नहीं करते
हम अपने ज़ख़्मों से कोई दग़ा नहीं करते
चांद अकबराबादी

देख मुझे तबीब आज पूछा जो हालत-ए-मिज़ाज
कहने लगा कि ला-इलाज बंदा हूं मैं ख़ुदा नहीं
चेहरा तेरा भी ज़र्द है आह लबों पे सर्द है
ये तो मियां वो दर्द है जिस की कोई दवा नहीं
ख़्वाजा मीर दर्द



तदबीर मेरे इश्क़ की क्या फ़ाएदा तबीब
अब जान ही के साथ ये आज़ार जाएगा
मीर तक़ी मीर

पाया तबीब ने जो तेरी ज़ुल्फ़ का मरीज़
शामिल दवा में मुश्क-ए-शब-ए-तार कर दिया
मुनीर शिकोहाबादी

इस रेंगती हयात का कब तक उठाएं बार
बीमार अब उलझने लगे हैं तबीब से
साहिर लुधियानवी

कर न जुरअत तू ऐ तबीब कि ये
दिल का धड़का है इख़्तिलाज नहीं

क़ाएम चांदपुरी

End of Article