Chanakya Niti: पुरुषों की इन तीन खूबियां को देखकर महिलाएं हो जाती हैं फिदा! क्‍या आपमें भी हैं ये खास गुण?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 6, 2022, 09:02 AM IST

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य कहते हैं कि महिला और पुरुष दोनों अपने लिए सबसे बेहतर जीवनसाथी ढूंढने की कोशिश करते हैं। पुरुषों के कुछ ऐसे गुण होते हैं, जिन्‍हें देखते ही महिलाएं फिदा हो जाती हैं। ऐसे पुरुषों को पाने के लिए वह भरसक कोशिश भी करती हैं। महिलाएं ऐसे पुरुषों पर ज्‍यादा फिदा होती हैं जिनमें ये खास गुण होते हैं।

Chanakya Niti: पुरुषों की इन तीन खूबियां को देखकर महिलाएं हो जाती हैं फिदा! क्‍या आपमें भी हैं ये खास गुण?
Photo Credit: Representative Image

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य ने जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए कई तरह के सुझाव दिए हैं। चाणक्य नीति के अनुसार हर व्‍यक्ति के जीवन में जीवनसाथी सबसे ज्‍यादा अहिमियत रखता है। इसलिए महिला और पुरुष अपने लिए सबसे बेहतर जीवनसाथी ढूंढने की कोशिश करते हैं। महिलाओं को कैसा जीवनसाथी चाहिए, इसका जिक्र खुद चाणक्य ने अपनी नीतियों में किया है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियो में बताया है कि पुरुषों के कुछ ऐसे गुण होते हैं, जिन्‍हें देखते ही महिलाएं फिदा हो जाती हैं। ऐसे पुरुषों को पाने के लिए वह भरसक कोशिश भी करती हैं। हर महिला चाहती है कि उसके जीवनसाथी में ये तीन गुण जरूर हों।

शांत स्‍वभाव व दमदार आवाज

आचार्य चाणक्‍य कहते हैं कि किसी भी व्‍यक्ति के बोलचाल का तरीका बताता है कि वह किसी तरह का व्‍यक्ति है और उसे कैसे संस्कार मिले हैं। महिलाओं को ऐसे पुरुष सबसे ज्‍यादा पसंद आते हैं जो शांत स्‍वभाव के हों और जिनकी आवाज दमदार हो। माना जाता है कि ऐसे पुरुष गंभीर और ज्ञानी होती हैं। ये किसी के साथ गलत बर्ताव नहीं करते और महिलाओं का भी पूरा सम्‍मान करते हैं। साथ ही अपनी आवाज के दम पर हर जगह छाप छोड़ते हैं।

व्यक्तित्व भी रखता है मायने

आचार्य चाणक्‍य का मानना है कि महिला और पुरुष, दोनों चाहते हैं कि उनका जीवनसाथी देखने में सुंदर हो, लेकिन महिलाएं सुंदरता से ज्‍यादा व्‍यक्तित्‍व को अहमियत देती हैं। महिलाएं ऐसे लोगों से दूर रहना चाहती हैं जो घमंडी, धूर्त या लालची स्‍वभाव के होते हैं। महिलाएं ऐसे पुरुषों को ज्‍यादा पसंद करती हैं जो ईमानदार और मेहनती हो। माना जाता है कि ऐसे लोग हर मुश्किल का सामना कर सकते हैं।

श्रोता स्‍वभाव का पुरुष

आचार्य चाणक्य के अनुसार, यह हर महिला की इच्‍छा होती है कि उनका जीवनसाभी श्रोता स्‍वभाव का हो और उसकी हर छोटी-बड़ी बातों को सुने और समझे। महिलाएं अपने साथी से अपना दुख दर्द बांटकर सुकून पाती हैं। वहीं जो पुरुष सिर्फ अपनी ही धौंस जमाते रहते हैं, उनसे महिलाएं हमेशा दूर रहना चाहती हैं।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article