Arshad Warsi Bike Collection on His Birthday: बॉलीवुड में पिछले 20 साल से ज्यादा अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके अरशद वारसी आज अपना बर्थडे मना रहे हैं। अरशद वारसी का जन्म 19 अप्रैल 1968 को मुंबई में हुआ था। अरशद वारसी ने 1996 में आई फिल्म तेरे मेरे सपने से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि, उन्हें हिंदी सिनेमा में पहचान राजू हिरानी निर्देशित फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस के जरिये मिली। इस फिल्म में उन्होंने सर्किट की भूमिका अदा की थी। इसके बाद वह एक बार फिर राजू हिरानी की इस फिल्म के सीक्वेल लगे रहो मुन्ना भाई में नजर आए। वह निर्देशक रोहित शेट्टी की गोलमाल सीरीज में नजर आये और कॉमिक रोल से छा गए। वहीं उन्होंने फिल्म इश्किया और डेढ़ इश्किया में साबित कर दिया कि वे इंटेंसिव रोल भी बेहद उम्दा तरीके से कर सकते हैं।
अरशद वारसी के पास है डुकाटी मॉन्सटर
अरशद वारसी उन एक्टर्स में से हैं जिन्हें बाइक्स का बहुत शौक है। उनके पास कई महंगी बाइक्स हैं। अरशद वारसी के पास 'डुकाटी मॉन्सटर' बाइक है जिसकी कीमत लगभग 8 लाख रुपये है। इसके आलावा अरशद के पास Harley Davidson Dayna Softail और Royal Enfield की बाइक भी हैं।
13 लाख की इस बाइक के मालिक हैं अरशद
अरशद के पास Indian Scout Bobber भी है जिसकी केवल 177 यूनिट्स ग्लोबल मार्केट के लिए बनाई गई। इस बाइक में 24 कैरट गोल्ड ग्राफिक्स के हैं। भारत में इस बाइक की कीमत 13 लाख रुपये तो अमेरिका में इसकी कीमत 11 लाख रुपए के आसपास है।
जॉन अब्राहम ने तोहफे में दी थी बाइक
अरशद वारसी को नए साल पर जॉन अब्राहम ने 12 लाख की बाइक BMW F750 GS गिफ्ट की थी। अरशद वारसी ने कहा कि उन्होंने जॉन को बाइक गिफ्ट करने से मना किया, लेकिन वह नहीं माने और उन्होंने बाइक उनके पास भेज दी। अरशद ने ट्विटर पर ज़ॉन अब्राहम को इसके लिए धन्यवाद दिया था।
