लाइफस्टाइल

APJ Abdul Kalam Books List: संघर्ष को मात दे कर पानी है सफलता? एक बार जरूर पढ़ लें एपीजे अब्दुल कलाम की ये 5 किताबें

APJ Abdul Kalam Books List: भारत के मिसाइल मैन के नाम से मशहूर डॉ. कलाम ने कई किताबें (APJ Abdul Kalam books Name) भी लिखी हैं। वह अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर किताबें लिखते और लिखवाते थे। ये किताबें (Abdul kalam Inspirational books pdf) हमें जीवन में लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं और असफलता से कभी भी हार ना मानने का सबक भी बखूबी सिखाती हैं।

Image

APJ Abdul Kalam Famous Books

APJ Abdul Kalam Books List: भारत के 11वें राष्ट्रपति और मिसाइल मैन के नाम से मशहूर वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने साल 2015 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन के बाद से हर साल 27 जुलाई को उनकी पुण्यतिथि मनाई जाती है। इस दिन देश के विभिन्न, स्कूल, कॉलेज और मदरसों में एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि के तौर पर कई कार्यक्रम किये जाते हैं। इस दिन हम कोशिश करते हैं कि डॉ. कलाम अपने जिंदा रहते हमें जो भी सीख दे कर गए हैं उनमें हम अपने अंदर आत्मसात कर सकें। इस खास मौके पर डॉ. कलाम के मशहूर कोट्स भी सोशल मीडिया में खूब वायरल होते हैं। डॉ. कलाम की जिंदगी जीने औऱ सफल होने का कई तरीके सिखा के गए हैं। वैसे कहा जाए कि उनकी पूरी जिंदगी किसी किताब से कम नहीं है तो ये कतई गलत नहीं होगा।

Abdul kalam Inspirational books pdf | APJ Abdul Kalam Books | APJ Abdul Kalam famous books for Students

डॉ. कलाम ने कई किताबें भी लिखी हैं। वह अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर किताबें भी लिखी हैं। ये किताबें हमें जीवन में लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं और असफलता से कभी भी हार ना मानने का सबक भी बखूबी सिखाती हैं। आइए डालते हैं डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की लिखी 5 चर्चित किताबों पर एक नजर:

1. विंग्स ऑफ फायर: एन ऑटोबायोग्राफी (Wings of Fire: An Autobiography): विंग्स ऑफ फायर एपीजे अब्दुल कलाम की आत्मकथा है। इसके सह-लेखक अरुण तिवारी हैं। इसमें अब्दुल कलाम के बचपन से लेकर उनके 1999 तक के सफर के बारे में बताया गया है।

2. टर्निंग पॉइंट्स: ए जर्नी थ्रू चैलेंजेस (Turning Points: A Journey Through): यह किताब विंग्स ऑफ फायर की अगली कड़ी है, जिसमें 1992 तक के एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन को शामिल किया गया है। यह पुस्तक उनके प्रशासन और उसके दौरान हुई घटनाओं के बारे में बताती है। यह पुस्तक विज़न 2020 रोडमैप की तरह है। उन्होंने इस पुस्तक में इस बात पर जोर दिया कि भारत को प्रगति के लिए प्रौद्योगिकी को अपनाना होगा। उन्होंने यह भी दिखाया है कि भारत में आधुनिक समय की कितनी समस्याओं को ई-गवर्नेंस के माध्यम से निपटाया जा सकता है।

3. माय जर्नी : ट्रांसफॉर्मिंग ड्रीम्स इनटू एक्शंस (My Journey: Transforming Dreams into Actions): यह किताब अपने आप में एक ग्रंथ है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की ऑटोबायोग्राफी है। इस किताब को अगर एक वाक्य में बताएं तो कहा जा सकता है कि इसे पढ़ने के बाद आप सपने भी देखेंगे और उसे पूरा भी कर पाएंगे।

4. इंडिया 2020 ए विजन फॉर द न्यू मिलेनियम (India 2020: A Vision for the New Millennium): इस किताब को अब्दुल कलाम और वाईएस राजन ने लिखा है। यह किताब कलाम के राष्ट्रपति बनने से पहले 1998 में दोनों ने लिखी थी। इसमें भारत के भविष्य और विकासशील भारत के लिए कलाम की भविष्यवाणी के बारे में बताया गया है।

5. इनडॉमिटेबल स्पिरिट (Indomitable Spirit): इनडॉमिटेबल स्पिरिट राष्ट्रपति और वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन के विभिन्न अपरिहार्य मुद्दों पर आधारित है, जो उन्होंने रामेश्वरम के तट से लेकर भारत के राष्ट्रपति भवन के पवित्र द्वार तक पर अनुभव किया।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article