लाइफस्टाइल

परफेक्ट कपल हैं अनंत और राधिका, अंबानी बेटा-बहू से सीख सकते हैं रिश्ते की 3 खास बातें

Anant Ambani Radhika Merchant Relationship: मुकेश और नीता अंबानी के बेटा-बहू अनंत और राधिका आज अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं। अनंत और राधिका कई मायनों में परफेक्ट कपल हैं, जिनसे हर किसी को रिश्तों से जुड़ी छोटी-बड़ी चीजें सीखनी ही चाहिए।

Image

Anant Ambani And Radhika Merchant (Photo Credit - InstagramAmbani Update)

Anant Ambani Radhika Merchant Relationship: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट आज अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं। मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटा-बहू के बीच का प्यार बहुत ही सादगी तो सम्मान भरा है। शादी से पहले दोनों ने कई साल तक एक दूसरे को डेट किया तो परिवार की सहमति से शादी की। दोनों के रिश्ते की ऐसी बहुत सी छोटी-बड़ी बातें हैं, जो हर किसी को अपने रिश्तों में भी अपनानी चाहिए। अनंत-राधिका की कहानी न केवल प्रेम कहानी है, बल्कि एक अच्छे रिश्ते की मिसाल भी है। देखें दोनों के इस रिलेशनशिप से क्या सीखा जा सकता है।

Lesson To Learn From Anant Ambani Radhika Merchant Relationship

एक दूसरे के प्रति सपोर्ट

अनंत के पशु प्रेम में राधिका ने उनका खूब समर्थन किया है। वहीं पत्नी राधिका के डांस और बिजनेस को आगे बढ़ाने में अनंत ने भी खूब साथ दिया है। और रिश्ते ऐसे ही दोनों कपल के प्यार और समर्थन से आगे बढ़ते हैं। बेशक ही एक मजबूत रिश्ता तब पनपता है जब दोनों साथी एक-दूसरे के व्यक्तित्व और सपनों को प्रोत्साहित करते हैं।

मुश्किलों में साथ खड़े रहना

अच्छे वक्त में सब खड़े रहते हैं, लेकिन बुरे वक्त में साथ बहुत कम लोग ही खड़े होते हैं। अनंत की सेहत का ख्याल रखने में राधिका कभी पीछे नहीं हटी हैं। बल्कि उन्होने अपने पति की हर कमी तो खुशी खुशी स्वीकार किया है वहीं कभी उन्हें शर्मिंदा नहीं होने दिया है। साथ में मुश्किलों का सामना करने से ही रिश्ते मजबूत होते हैं।

फैमिली वैल्यू और परिवार

दोनों ही अनंत और राधिका के लिए उनका परिवार, फैमिली वेल्यू और भारतीय संस्कृति के बहुत मायने हैं। और इस तरह की सोच हर कपल के दिल में होनी ही चाहिए, इससे भी रिश्ते मजबूत बने रहते हैं।

जरूर ही हर किसी को दोनों से और उनके खास रिश्ते से कई सारी बातें सीखनी ही चाहिए।

Avni Bagrola
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article