लाइफस्टाइल

Aloo Matar Ghughri Recipe: शाम की चाय के साथ खाएं आलू मटर घुघरी, 15 मिनट में होती है तैयार तो घरवालों को भी आती है पसंद, यहां देखें रेसिपी हिंदी में

Aloo Matar Ghughri Recipe (आलू मटर घुघरी रेसिपी इन हिंदी): शाम की चाय के साथ हर दिन, लोगों को अलग-अलग तरह का नाश्ता चाहिए होता है। ऐसे में यहां से आपको मटर आलू की घुघरी की रेसिपी जान लेनी चाहिए। ये डिश महज 10 से 15 मिनट में तैयार हो जाती है और काफी टेस्टी लगती है।

Image

aloo matar ghughri recipe hindi

Aloo Matar Ghughri Recipe (आलू मटर घुघरी रेसिपी इन हिंदी): टेस्टी और फटाफट नाश्ते की तलाश में तो सभी रहते हैं। अगर आपको भी ऐसी ही किसी रेसिपी की तलाश है तो आपकी तलाश यहां खत्म होती है। यहां पर आलू मटर घुघरी की जबरदस्त रेसिपी देख सकते हैं और घर पर इसे आसानी से बना भी सकते हैं। ये रेसिपी हिंदी में है।

आलू मटर घुघरी बनाने के लिए सामग्री-

उबले हुए आलू, छोटे टुकड़ों में कटे हुए- 1 कप

उबले हुए मटर - 1 कप

प्याज, बारीक कटा हुआ - 1

टमाटर, बारीक कटा हुआ - 1

अदरक, कद्दूकस किया हुआ - 1/2 इंच

हल्दी पाउडर - 1/2 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच

धनिया पाउडर - 1/2 चम्मच

गरम मसाला- 1/4 चम्मच

नमक स्वादानुसार

तेल - 1 कप

हरा धनिया, बारीक कटा हुआ- 3 से 4

आलू मटर घुघरी बनाने की विधि-

आलू मटर घुघरी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल गरम करें और प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें। अब अदरक, हरी मिर्च और टमाटर डालकर अच्छी तरह भून लें। इसके बाद इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब उबले हुए आलू और मटर डालकर अच्छी तरह मिला लें। जब ये मिल जाए तो इसमें नमक और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब आपको घुघरी को धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकने देना है और फिर हरा धनिया डालकर गार्निश करना है। गरमागरम आलू मटर की घुघरी तैयार है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article