लाइफस्टाइल

Life Lessons From Santa Claus: जीवन के 7 गहरे सबक सिखाता है सांता क्लॉज, हर किसी को लेनी चाहिए Santa से सीख

Life Lessons From Santa Claus: Chirstmas 2024 पर हर बच्चों को सैंटा क्लॉज का इंतजार है। सांता क्लॉज हमें सिखाता है कि आशा हर किसी को एक अच्छे और उज्जवल कल के लिए प्रयास करते रहने का साहस देती है। इसीलिए कभी भी बुरे वक्त से घबराएं ना और हमेशा एक बेहतर कल के लिए उम्मीद जगाए रखें।

Image

7 Smart Life Lessons From Santa

Life Lessons From Santa Claus in Hindi: क्रिसमस का त्योहार आने वाला है। यह फेस्टिवल सैंटा क्लॉज के बगैर अधूरा लगता है। मान्यताओं के अनुसार ग्रीस के संत निकोलस ही सांटा क्लॉज हैं। बता दें कि संत निकोलस, 4वीं शताब्दी के एक ईसाई संत और तुर्की के बिशप थे। वह जरूरतमंद और बीमारों की मदद करने के लिए घूमा करते थे। उन्‍होंने अपनी पूरी संपत्ति का इस्तेमाल वंचितों की सहायता के लिए किया। बच्चों को क्रिसमस का इंतजार इसलिए भी रहता है कि लाल-सफेद पोशाक में सांता क्लॉज आएगा और उन्हें ढेर सारे गिफ्ट्स देगा। सैंटा क्लॉज ना सिर्फ बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरता है बल्कि हमें जीवन के गहरे सबक भी सिखाता है। हर किसी को सैंटा क्लॉज से कुछ बातें जरूर सीखनी चाहिए:

1. सांता हमें पूरे वर्ष अपना सर्वश्रेष्ठ बनने की चुनौती देता है

2. सांता हमें याद दिलाते हैं कि दया, करुणा और उदारता साझा करने का प्रयास करने से जीवन हमेशा खुशहाल होता है।

3. सांता बिना भेदभाव के हर किसी के चेहरे पर मुस्कान लाते हैं। सांता को इसकी परवाह नहीं है कि आपका वज़न कितना है, आपकी त्वचा का रंग क्या है, आप कहां रहते हैं या आपके पास कितना पैसा है।

4. सांता जोर देते हैं कि आप पहले यह जानने की कोशिश करें कि आपको क्या चाहिए। अपनी जरूरत समझें फिर किसी से कुछ मांगे।

5. सांता देने के लिए उपहार खुद बनाता है। सांता को खिलौने खरीदने की ज़रूरत नहीं होती। सांता की यह बात हमें सिखाती हैं कि किसी उपहार के बारे में सबसे महत्वपूर्ण बात उसके पीछे का प्यार और भावना है, न कि कीमत।

6. सांता हमेशा हंसता हुआ दिखता है। परिस्थितियां कोई भी हो हमें हमेशा चेहरे पर मुस्कान रखनी चाहिए। दरअसल एक खुश इंसान पूरे समाज में खुशी बिखेर सकता है।

7. सांता क्लॉज जो काम कर रहा है उसमें उसी खुशी मिलती है। इस चीज से हमें सीखना चाहिए कि काम में पैसे के पीछे ना भागें। काम वही करें जिसमें आनंद आता हो।

दुनिया का सबसे बड़ा सच है संभावना और आशा में विश्वास। विश्वास से बड़ी कोई चीज नहीं होती। तभी तो भले ही हम जानते हैं कि सांता असली नहीं है, लेकिन हमारा उसपर विश्वास है। सांता क्लॉज हमें सिखाता है कि आशा हर किसी को एक अच्छे और उज्जवल कल के लिए प्रयास करते रहने का साहस देती है। इसीलिए कभी भी बुरे वक्त से घबराएं ना और हमेशा एक बेहतर कल के लिए उम्मीद जगाए रखें।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article