Benefits of Honey For Skin (स्किन के लिए शहद के फायदे क्या हैं): शहद खाना सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। हालांकि न केवल खाने के लिए बल्कि त्वचा की देखभाल करने के लिए भी सदियों से शहद का इस्तेमाल किया जा रहा है। तो अगर इन दिनों खराब खानपान, प्रदूषण तो केमिकल वाले उत्पादों के कारण आपकी स्किन की हालत भी खराब हो गई है। तो ऐसे में सॉफ्ट, ग्लोइंग त्वचा के लिए शहद का इस्तेमाल किया जा सकता है। देखें स्किन के लिए शहद के फायदे क्या हैं -
शहद एक तरह से प्राकृतिक मॉइश्चराइजर ही है, जिसे यूज करके आप अपनी स्किन को हाइड्रेट कर सकते हैं। ड्राई स्किन वालों के लिए तो शहद बहुत ही रामबाण मानी जाती है। आप रोज अपनी स्किन पर शहद से हल्की मालिश करके स्किन को मुलायम और हाइड्रेटेड रख सकते हैं।
शहद में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। जो आपकी स्किन को झुर्रियों तो फाइन लाइन्स की दिक्कत से बचाने में मदद कर सकते हैं। शहद में मौजूद पोषक तत्व इसे कोलेजन उत्पादन में मदद करते हैं। शहद का इस्तेमाल स्किन पर करने से आप लंबे समय तक जवां लगेंगे और आपकी स्किन एक टाइट रहेगी।
शहद में एंटीबैक्टीरियल तो एंटीसेप्टिक गुण भी होते हैं, जो स्किन पर से कील-मुंहासों तो दाग-धब्बों की दिक्कत को दूर करने में मदद कर सकते हैं। शहद नेचुरल तरीके से त्वचा की अंदर से सफाई करने में गुणकारी है।
प्राकृतिक तरीके से सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन चाहिए तो आपको जरूर ही शहद को चेहरे पर लगाना चाहिए। आप शहद में दही, नींबू, हल्दी आदि डालकर बढ़िया सा फेस पैक भी बना सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। लाइफस्टाइल (Lifestyle News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।