चंद्रमा की सतह से टकराए 5 उल्कापिंड, ओरियन पर सवार एस्ट्रोनॉट बने अद्भुत पल के साक्षी; उत्साह में झूमे!

NASA Artemis II Mission: चंद्रमा की परिक्रमा करते हुए ओरियन अंतरिक्ष यान में सवार एस्ट्रोनॉट ने चंद्रमा की सतह से उल्कापिंडों को टकराते हुए देखा, जो एक दुर्लभ नजारा था।

NASA Artemis II Mission: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) आए दिन पृथ्वी या चंद्रमा से उल्कापिंड के टकराने से जुड़ी चेतावनी जारी करती है, लेकिन इस बार गजब हो गया। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि नासा आर्टेमिस-II मिशन के एस्ट्रोनॉट ऐतिहासिक पल के साक्षी बने हैं।

NASA Moon Meteorite

चांद की सतह से टकराए उल्कापिंड (फोटो साभार: @NASAScience_)

नासा आर्टेमिस-II मिशन के तहत ओरियन अंतरिक्ष यान पर सवार एस्ट्रोनॉट ने चंद्रमा की परिक्रमा लगाते हुए सतह पर उल्कापिंडों के टकराने का अद्भुत नजारा लाइव देखा। सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि चंद्रमा से एक या दो नहीं, बल्कि चार से पांच उल्कापिंड टकराए हैं। इस दुर्लभ घटना ने वैज्ञानिकों की जिज्ञासा को और बढ़ा दिया है।

End of Feed