Lockdown in Kanpur: कोरोना संक्रमण को देखते हुए कानपुर नगर के 10 थाना क्षेत्रों में शुक्रवार तक लॉकडाउन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 21, 2020, 12:08 AM IST

lockdown in 10 police stations in kanpur nagar: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कानपुर जिला प्रशासन ने सोमवार रात 10 बजे से शुक्रवार तक लॉकडाउन लगा दिया है।

Lockdown in Kanpur: कोरोना संक्रमण को देखते हुए कानपुर नगर के 10 थाना क्षेत्रों में शुक्रवार तक लॉकडाउन

कानपुर। कानपुर शहर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सोमवार रात 10 बजे से संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। लॉकडाउन उन 10 इलाकों में लगाया गया है जो कोरोना संक्रमण के लिहाज से ज्यादा संवेदनशील हैं और कटेंमेंट जोन की उच्च श्रेणी में हैं। जिलाधिकारी डा. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने संपूर्ण लॉकडाउन पर जानकारी देते हुए बताया है कि पिछले तीन दिनों में कोविड-19 के मामले जितनी तेजी से बढ़े हैं उसे देखते हुए फैसला किया गया है।

जनपद कानपुर नगर के 10 थानों में लॉकडाउन
जिलाधिकारी ने बताया कि सम्पूर्ण लॉकडाउन का निर्णय स्वास्थ्य विभाग, पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन की अनुशंसा के आधार पर जनपद कानपुर नगर के 10 थाना क्षेत्रों में सोमवार रात 10 बजे से तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।  10 थाना क्षेत्रों, चकेरी, कल्याणपुर, नौबस्ता, बर्रा, किदवई नगर, गोविन्द नगर, काकादेव, कोतवाली, नवाबगंज तथा स्वरूप नगर को कटेंमेंट जोन की श्रेणी में रखते हुए पूर्ण लॉकडाउन सोमवार रात से शुक्रवार रात तक के लिए लगाया गया है। 


कोरोना के बढ़ते केस के बाद फैसला
शासन के आदेशानुसार शनिवार और रविवार को भी इन थाना क्षेत्रों में पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। कानपुर नगर के जिलाधिकारी का कहना है कि सभी संबंधित थाना क्षेत्रों में लॉकडाउन को कोविड संक्रमण की समीक्षा की जाएगी और जरूरत पड़ने पर आगे भी बढ़ाया जा सकता है।  बीते 24 घंटे में कोरोना के लगभग दो हजार मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 50 हजार के करीब पहुंच गया है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!