BJP नेता एक महीने से कर रहा था लड़की का पीछा, परिजनों ने पकड़कर लात-घूंसों और चप्पलों से की पिटाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 10, 2020, 11:54 AM IST

कानपुर में एक लोकल बीजेपी नेता की पकड़कर लात-घूंसों से खूब पिटाई की गई। उस पर एक लड़की का एक महीने से पीछा करने का आरोप है। उसकी पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

BJP नेता एक महीने से कर रहा था लड़की का पीछा, परिजनों ने पकड़कर लात-घूंसों और चप्पलों से की पिटाई

कानपुर : बीजेपी के एक नेता को एक लड़की का पीछा करना महंगा पड़ गया। मामला उत्तर प्रदेश के शहर कानपुर का है। हालांकि मामला उजागर होने पर उस नेता की पकड़ कर फिर खूब पिटाई की गई। आरोप है कि करीब एक महीने से बीजेपी नेता उस लड़की का कानपुर शहर में पीछा कर रहा था और हर रोज उस पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा था।

आरोपी बीजेपी नेता का नाम मनीष पांडे बताया जाता है। लड़की ने जब अपने परिजनों को सारी बातें बता दी तो परिजनों ने आरोपी को पकड़ कर पहले जमकर पीटा और इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

नवभारतटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक वह पिछले एक महीने से लड़की का पीछा कर रहा था बुधवार को उसे पकड़ने के बाद लड़की ने अपने परिजनों के साथ मिलकर लात-घूंसों और सैंडिल चप्पलों से उसकी खूब पिटाई की। पीटने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। लड़की की शिकायत के बाद ही परिजनों ने उसे पकड़ने की योजना बनाई।

प्लान के मुताबिक युवती ने मनीष को मिलने के लिए बुलाया जैसे ही मनीष तय जगह पर पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद उसके परिजनों ने लात घूंसों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। लड़की ने भी अपने सैंडल से उसे खूब पीटा। इसके बाद पुलिस को सूचित कर उसे पुलिस के हाथों सौप दिया गया।

पिटाई के दौरा कई लोगों की भीड़ जमा हो गई उन्हीं में से एक ने इसकी वीडियो बना ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस की पूछताछ में मनीष ने बताया कि वह एक महीने से बातचीत कर रहा था उसने मिलने के लिए बुलाया तो ये हो गया। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!