LIVE

Rajasthan Government Crisis : अयोग्यता नोटिस पर पायलट को राहत! बागियों पर 21 जुलाई तक कार्रवाई करने पर रोक

राजस्थान में सियासी लड़ाई कोर्ट की चौखट तक पहुंच गई है। अयोग्यता नोटिस के खिलाफ दायर अर्जी पर राजस्थान हाई कोर्ट में आज सुनवाई हुई। कोर्ट की तरफ से सचिन पायलट ग्रुप को फौरी तौर पर राहत मिली है और कोर्ट ने स्पीकर की कार्रवाई करने पर 21 जुलाई तक रोक लगा दी। कांग्रेस ने सचिन पायलट और 18 बागी विधायकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने चाहती थी। विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी ने बागी विधायकों को नोटिस भेजा था।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jul 17, 2020, 17:00 IST
Follow on Google News
Rajasthan Government Crisis : अयोग्यता नोटिस पर पायलट को राहत! बागियों पर 21 जुलाई तक कार्रवाई करने पर रोक
Photo Credit: PTI

Rajasthan Government Crisis: राजस्थान में सियासी लड़ाई कोर्ट की चौखट तक पहुंच गई है। अयोग्यता नोटिस के खिलाफ दायर अर्जी पर राजस्थान हाई कोर्ट में आज सुनवाई हुई। कोर्ट की तरफ से सचिन पायलट ग्रुप को फौरी तौर पर राहत मिली है और कोर्ट ने स्पीकर की कार्रवाई करने पर 21 जुलाई तक रोक लगा दी। 

JUL 17, 2020 17:00 IST

हरीश साल्वे ने रखा पायलट ग्रुप का पक्ष

राजस्थान हाईकोर्ट इस पर 20 जुलाई को सुनवाई करेगा। पायलट ग्रुप को आज विधानसभा स्पीकर के सामने अपनी सफाई रखनी थी। पायलट ग्रुप की तरफ से वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने पक्ष रखा वहीं दूसरी तरफ यानि कांग्रेस की तरफ से अभिषेक मनु सिंघवी ने पक्ष रखा गया। इस तरह से पायलट ग्रुप को एक तरह से सात दिन का समय मिल गया है। ऑरिजनल नोटिस पीरियड का समय 3 दिन का था।
 

JUL 17, 2020 16:54 IST

कोर्ट से पायलट कैंप को मंगलवार तक मिली राहत

राजस्थान कोर्ट ने विधानसभा स्पीकर के नोटिस पर 21 जुलाई तक रोक लगा दी है। यानि मंगलवार साढ़े पांच बजे तक स्पीकर बागी विधायकों पर कोई कार्रवाई नहीं कर सकते हैं। यह एक तरह से पायलट को राहत  है।

JUL 17, 2020 13:32 IST

अयोग्यता नोटिस के खिलाफ कोर्ट में सुनवाई शुरू

कांग्रेस के अयोग्यता नोटिस के खिलाफ राजस्थान हाई कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। कांग्रेस ने अपने बागी नेता सचिन पायलट और 18 विधायकों के खिलाफ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस राजस्थान विधानसभा के स्पीकर सीपी जोशी ने जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि विधायकों के जवाब नहीं देने पर उनकी सदस्यता समाप्त समझी जाएगी।
JUL 17, 2020 12:33 IST

ऑडियो क्लिप की सत्यता की जांच होगी- एडीजी 

स्पेशल ऑफरेशन ग्रुप के एडीजी अशोक राठौड़ ने कहा कि ऑडियो टेप के बारे में कांग्रेस नेता महेश जोशी की ओर से दो शिकायत दर्ज कराई गई। हमने 124ए और 120बी के तहत दो प्राथमिकी दर्ज की है। ऑडियो क्लिप की सत्यता की जांच होनी है।  

JUL 17, 2020 12:23 IST

'सीएम आवास फर्जी ऑडियो का केंद्र बना'

राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश पुनिया ने कहा कि राज्य की राजनीति में आज जो कुछ हुआ वह शर्मनाक है। मुख्यमंत्री का आवास फर्जी ऑडियो का केंद्र बन गया है। यहां नेताओं के चरित्र की हत्या की जा रही है। इस मामले में केंद्रीय मंत्री को खींचने का प्रयास किया गया है।
JUL 17, 2020 11:11 IST

कांग्रेस चीफ ह्विप ने की कार्रवाई की मांग

कांग्रेस के चीफ ह्विप महेश जोशी ने कहा है कि उन्होंने स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) से शिकायत की है। कांग्रेस विधायक का कहना है कि उन्होंने मामले की जांच करने की मांग की है। इस मामल में केस दर्ज कर उचित कार्रवाई होनी चाहिए।

JUL 17, 2020 10:47 IST

केंद्रीय मंत्री शेखावत के खिलाफ एफआईआर

ऑडियो टेप मामले में राजस्थान एसओजी ने कार्रवाई की है। एसओजी ने केंद्रीय मंत्री शेखावत के खिलाफ FIR दर्ज किया है। एफआईआर में कांग्रेस के दो विधायकों भंवर लाल शर्मा और भाजपा नेता संजय जैन के भी नाम हैं। 
    

JUL 17, 2020 10:18 IST

'जरूरत पड़े तो शेखावत गिरफ्तार किए जाएं'

सुरजेवाला ने कहा, 'मैं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करता हूं। ऑडियो टेप जो बाहर आए हैं उनकी जांच होनी चाहिए। ऐसा यदि लगे कि शेखावत जांच को प्रभावित कर सकते हैं तो वारंट जारी कर उनकी तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी भंवर लाल शर्मा और भाजपा नेता संजय जैन के खिलाफ भी मामला दर्ज करने की मांग करती है। इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि विधायकों को पैसे देने के लिए 'कालेधन' का प्रबंध किसने किया और रिश्वत किसे दी गई। '
JUL 17, 2020 09:59 IST

पायलट के करीबी दो विधायक कांग्रेस से निलंबित

कांग्रेस ने सचिन पायलट के दो करीबियों पर कार्रवाई की है। पार्टी ने पायलट के करीबी दो विधायकों भंवर लाल शर्मा और विश्वेंद्र सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी ने इन दोनों नेताओं को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।
JUL 17, 2020 09:59 IST

'सत्ता हथियाने की साजिश रच रही भाजपा'

जयपुर में सुरजेवाला ने कहा कि कोरोना वायरस से लड़ने के बजाय भाजपा राजस्थान में सत्ता हथियाने के लिए 'साजिश रच रही है'। उन्होंने कहा, 'भाजपा ने लोगों के साथ विश्वास के साथ धोखा किया है। हॉर्स ट्रेडिंग डील के ऑडियो क्लिप बाहर आए हैं।'

JUL 17, 2020 09:43 IST

कांग्रेस का आरोप-राजस्थान में संकट के लिए भाजपा जिम्मेदार 

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने राजस्थान में उभरे संकट के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि वह राजस्थान में उसकी सरकार गिराने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि गहलोत सरकार गिराने के लिए भाजपा विधायकों की हॉर्स ट्रेडिंग कर रही है। सुरजेवाल ने सामने आए ऑडियो टेप का भी हवाला दिया। 
 

JUL 17, 2020 09:10 IST

सिंघवी ने कहा-पायलट ने कानूनी सलाह मांगी

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा है कि सचिन पायलट ने गुरुवार सुबह उन्हें फोन कर उनसे कानूनी सलाह मांगी लेकिन उन्होंने इससे इंकार कर दिया। उन्होंने कहा, 'सचिन और मैं दोनों मित्र हैं। वह कांग्रेस पार्टी के लिए काफी अहम हैं। कई लोग उनकी प्रतिभा की प्रशंसा करते हैं लेकिन यह दुखद है कि स्थिति यहां तक पहुंच गई। पायलट ने कानूनी सलाह मांगी लेकिन मैंने उन्हें बताया कि मैं स्पीकर का पक्ष रख रहा हूं।' 

JUL 17, 2020 09:09 IST

अशोक गहलोत का समर्थन करेगी बीटीपी

बीटीपी ने कहा है कि राजस्थान में पायलट और गहलोत के बीछ छिड़ी राजनीतिक जंग में वह सीएम गहलोत के साथ खड़ी होगी। बीटीपी ने पहले कहा था कि फ्लोर टेस्ट की स्थिति बनने पर वह दोनों पक्षों से दूर रहेगी लेकिन अब उसने अपने रुख में बदलाव कर लिया है। बीटीपी ने अशोक गहलोत का समर्थन देने का फैसला किया है। बीटीपी राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश वसावा ने कहा है कि उनकी पार्टी के एमएलए राजस्थान में कांग्रेस सरकार का समर्थन करेंगे।

JUL 17, 2020 09:09 IST

मीडिया को संबोधित करेंगे गहलोत

सचिन पायलट खेमा अपनी अयोग्यता के नोटिस को चुनौती देने के लिए गुरुवार को राजस्थान हाई कोर्ट पहुंचा। पायलट की याचिका पर हाई कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा। इस बीच, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मीडिया को संबोधित करने वाले हैं। समझा जाता है कि मुख्यमंत्री ताजा राजनीतिक संकट और राज्य में विधायकों के तोड़े जाने के बारे में बयान दे सकते हैं। गहलोत ने भाजपा पर अपनी सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया है।