Jaipur: गुंडों के हौंसले बुलंद, सरेआम  गुंडागर्दी, बदमाशों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला, सामने आया ये Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 16, 2022, 11:33 PM IST

Jaipur Crime News: जयपुर से एक परिवार पर जानलेवा हमले का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि कैसे गुंडो के हौंसले बुलंद हैं।

Jaipur: गुंडों के हौंसले बुलंद, सरेआम  गुंडागर्दी, बदमाशों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला, सामने आया ये Video

नई दिल्ली:  राजस्थान की राजधानी जयपुर (Jaipur) से एक ऐसी खबर सामने आई जिसमें दिख रहा है कि किस तरीके से गुंडों को पुलिस का जरा भी भय नहीं है और कैसे से वो एक परिवार पर खुलेआम हमला करने में जरा भी नहीं घबरा रहे हैं, इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें दिख रहा कैसे ये लोग बेखौफ होकर इस घटना को अंजाम दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि राजधानी जयपुर में सरेआम जबरदस्त गुंडागर्दी का मामला सामने आया है जहां करीब दो दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने परिवार पर जानलेवा हमला किया है और परिवार पर जमकर पत्थर बरसाए साथ ही लाठी-डंडों से परिवार को लहूलुहान कर डाला।

इस घटना में आधा दर्जन लोग घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हैं, ये घटना आमेर थाना इलाके के पीली तलाई की है, कहा जा रहा है कि सभी बदमाश जमीन पर कब्जा करने के इरादे से आए थे, इस मामले में तोड़फोड़, मारपीट और पत्थरबाज़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर  जमकर वायरलहो रहा है।

घटना के बाद आमेर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, पुलिस के पहुँचने से पहले बदमाश मौके से रफूचक्कर हो गए, वहीं लहूलुहान हालत में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसमें से एक युवक की हालत गम्भीर बनी हुई है, वहीं पीड़ित सुभाष सैनी की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है और पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!