Rajasthan: पुजारी की मौत पर उबाल के बाद अशोक गहलोत का वादा, दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 9, 2020, 03:48 PM IST

राजस्थान के करौली जिले में पुजारी के जलाए जाने की घटना को सीएम अशोक गहलोत ने निंदनीय बताया और कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Rajasthan: पुजारी की मौत पर उबाल के बाद अशोक गहलोत का वादा, दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार

जयपुर: राजधानी से करीब 200 किमी दूर करौली जिले का सपोटरा सुर्खियों में है। दरअसल एक मंदिर के पुजारी को कुछ लोगों ने जमीन के लालच में जलाकर मार डाला। इस मुद्दे पर सपोटरा पुलिस का पहला बयान यह था कि मंदिर का पुजारी खुद जलकर मर गया। लेकिन चौतरफा दबाव के बाद पुलिस की कहानी बदली और फिलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 

पुजारी हत्याकांड का प्रमुख आरोपी गिरफ्तार
सपोटरा, करौली में बाबूलाल वैष्णव जी की हत्या अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है,सभ्य समाज में ऐसे कृत्य का कोई स्थान नहीं है।प्रदेश सरकार इस दुखद समय में शोकाकुल परिजनों के साथ है।घटना के प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं कार्रवाई जारी है।दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उस मुद्दे पर बड़ी बात यह है कि कांग्रेस के ही कुछ नेताओं की अपनी पुलिस के बयान पर भरोसा नहीं था। बीजेपी की तरफ से बयान आया कि अगर पुजारी की हत्या का राजफाश नहीं हुआ तो राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा।



मौत वाली आग पड़ी भारी
करौली जिले के सपोटरा इलाके में आधी रात सबकुछ सामान्य था। लेकिन उसके बाज जो दृश्य सामने नजर आया वो खौफनाक था। सपोटरा थाने में मंदिर का पुजारी आग की लपटों में घिरा हुआ था। गुहार जान बचाने की लगा रहा था। लेकिन उसकी आवाज पर मौत वाली आग भारी पड़ी। वो जलकर खाक हो गया। मामले ने रंग न पकड़ा होता अगर पुलिस ने कार्रवाई की होती। पुलिस रटा रटाया बयान देती रही कि कहीं किसी तरह की रंजिश नहीं थी। पुजारी खुद जलकर मर गया। लेकिन जब विपक्ष की तरफ से घेरेबंदी शुरू हुई तो पुलिस प्रशासन को झुकना पड़ा।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!