देश

दुनिया अब गौर से सुनती है भारत की बात...राजनाथ ने पीएम मोदी की जमकर की तारीफ

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 26, 2023, 02:07 PM IST

राजनाथ सिंह कहा कि मोदी सरकार में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा और कद में इजाफा हुआ है। पहले जब भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कुछ कहता था तो उसे इतनी गंभीरता से नहीं लिया जाता था।

Image

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (File photo )

Photo : PTI

Rajnath Singh Praised Modi: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू में अपने एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। राजनाथ ने कहा कि पीएम मोदी नेतृत्व में विश्व पटल पर भारत की प्रतिष्ठा और कद में इजाफा हुआ है। राजनाथ सिंह ने जम्मू विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज जब भारत बोलता है तो दुनिया ध्यान से सुनती है, जबकि पहले ऐसा नहीं होता था।

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी की यात्रा से भारत-अमेरिका संबंधों में आया नया सवेरा, जानिए देश को क्या-क्या मिला

भारत की प्रतिष्ठा और कद में इजाफा

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा और कद में इजाफा हुआ है। राजनाथ ने कहा कि पहले जब भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कुछ कहता था तो उसे इतनी गंभीरता से नहीं लिया जाता था। उन्होंने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी के सत्ता संभालने के बाद से स्थिति बदली है। रानजाथ के ये बयान प्रधानमंत्री मोदी की हाल में समाप्त हुई अमेरिका और मिस्र यात्रा की पृष्ठभूमि में आये हैं जिनमें अनेक ऐतिहासिक समझौते हुए।

प्रधानमंत्री मोदी की बढ़ती साख का जिक्र

पिछले कुछ सालों में दुनिया के विभिन्न देशों में प्रधानमंत्री मोदी की बढ़ती साख का जिक्र करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि एक देश के प्रधानमंत्री ने उन्हें बॉस कहा, वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि मोदी इतने लोकप्रिय हैं कि लोग उनसे ऑटोग्राफ लेना चाहते हैं।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने पिछले महीने सिडनी में भारतवंशियों के एक कार्यक्रम में मोदी को ‘द बॉस’ कहा था। अल्बनीज ने कहा था कि मोदी का जितना भव्य स्वागत हुआ है, उतना तो उसी जगह पर 2017 में प्रस्तुति देने के दौरान अमेरिकी रॉक स्टार ब्रूस स्प्रिंगस्टीन का भी नहीं हुआ था।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें