देश

'मोदी के विजन को पूरा करने के लिए...', BJP महासचिवों संग नितिन नबीन की पहली आधिकारिक बैठक; कही बड़ी बात

BJP General Secretaries Meeting: भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ अपनी पहली आधिकारिक बैठक की तथा पार्टी को और मजबूत करने की योजनाओं सहित कई विषयों पर चर्चा की। नबीन को 14 दिसंबर को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था और संभावना है कि वह अंततः जेपी नड्डा के उत्तराधिकारी के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे।

Image

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन (फोटो साभार: @NitinNabin)

Photo : Twitter

BJP General Secretaries Meeting: भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ अपनी पहली आधिकारिक बैठक की तथा पार्टी को और मजबूत करने की योजनाओं सहित कई विषयों पर चर्चा की।

बैठक में कौन-कौन रहे मौजूद

नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष, संयुक्त महासचिव (संगठन) शिवप्रकाश और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, सुनील बंसल, राधामोहन दास अग्रवाल, विनोद तावड़े, दुष्यंत गौतम और तरुण चुघ उपस्थित थे। अरुण सिंह और राधा मोहन दास अग्रवाल दोनों भाजपा के राज्यसभा सदस्य भी हैं।

समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, नबीन को 14 दिसंबर को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था और संभावना है कि वह अंततः जेपी नड्डा के उत्तराधिकारी के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे, जो सत्तारूढ़ पार्टी में एक पीढ़ीगत बदलाव का संकेत है। भाजपा ने एक बयान में कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने आज नयी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ बैठक की और विभिन्न विषयों पर उनसे विस्तृत चर्चा की।’’

बयान में कहा गया कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ नबीन की यह ‘‘पहली आधिकारिक बैठक’’ थी। भाजपा ने कहा कि बैठक में पार्टी के संगठन और आगामी कार्यक्रमों सहित कई विषयों पर चर्चा हुई। बयान में कहा गया, ‘‘बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी को अपने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण को पूरा करने तथा पार्टी को और मजबूत करने के लिए पूरी लगन से मिलकर काम करना चाहिए।’’

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article