देश

नीतीश कुमार फिर मारेंगे पलटी? प्रशांत किशोर बोले- लिखकर दे सकता हूं, विधानसभा चुनाव तक बदल जाएगा गठबंधन

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 28, 2024, 09:16 PM IST

प्रशांत किशोर ने रविवार को दावा किया कि जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार का भाजपा के साथ नवगठित गठबंधन बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले खत्म हो जाएगा।

Image

प्रशांत किशोर ने कर दी बीजेपी-जदयू गठबंधन के टूटने की भविष्यवाणी

Photo : PTI

बिहार में आज ही नीतीश कुमार ने पलटी मारी है। बीजेपी के साथ जाकर सरकार बनाए हैं। अब आज से ही इस गठबंधन के टूटने और नीतीश कुमार के पलटी मारे जाने की कहानी सामने आने लगी है। नीतीश कुमार के पूर्व सहयोगी और जनसुराज यात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि विधानसभा चुनाव तक गठबंधन का यह स्वरूप बदल जाएगा।

भाजपा को चुकानी पड़ेगी कीमत?

प्रशांत किशोर ने रविवार को दावा किया कि जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार का भाजपा के साथ नवगठित गठबंधन बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले खत्म हो जाएगा। किशोर ने यह भी दावा किया कि भाजपा को नीतीश कुमार के साथ फिर से गठबंधन करने के लिए "बड़ी कीमत" चुकानी पड़ सकती है, क्योंकि उन्होंने घोषणा की थी कि उनके दरवाजे उस नेता के लिए बंद हो गए हैं, जिन्होंने 18 महीने से भी कम समय पहले उन्हें छोड़ दिया था।

नीतीश मारेंगे पलटी?

किशोर ने राज्य के बेगुसराय जिले में संवाददाताओं से कहा- "नीतीश कुमार का पलटवार कोई आश्चर्य की बात नहीं है।वर्तमान में जो एलायंस मौजूद है, जिसमें नीतीश कुमार एनडीए का चेहरा हैं और उन्हें भाजपा का समर्थन प्राप्त है, वह (बिहार) विधानसभा चुनाव तक अस्तित्व में नहीं रहेगा। मैं आपको यह लिखित में दे सकता हूं।"

नीतीश पर क्यों भरोसा नहीं

दरअसल अपनी राजनीतिक कैरियर में नीतीश कुमार छह बार पलटी मार चुके हैं। किसी भी गठबंधन के साथ हाल के वर्षों में नीतीश ज्यादा महीनों तक टिके नहीं है। कभी बीजेपी के साथ तो कभी राजद के साथ। कभी चिराग पासवान को झिड़क दिया तो कभी जीतन राम मांझी की सरेआम विधानसभा में बेइज्जती कर दी। समय आया तो उसी के साथ गठबंधन करके सत्ता में भी रह लिए। नीतीश के इसी राजीनीति के कारण उनके फिर से पलटी मारने के दावे किए जाने लगे हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article