देश

AAP का सियासी दांव, क्या केजरीवाल का ऑफर कबूल करेगी कांग्रेस?

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 16, 2023, 08:55 AM IST

भारद्वाज ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह उनकी पार्टी की नकल कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास नेताओं के साथ-साथ विचारों की कभी कमी हो गई है। पहले यह पार्टी बिजली, पानी, बस सेवा की हमारी योजनाओं का खिल्ली उड़ाती थी लेकिन अब हमारी इन्हीं योजनाओं का नकल कर रही है।

Image

पेशकश पर कांग्रेस के जवाब का इंतजार है।

Photo : PTI

Saurabh Bharadwaj : कहते हैं कि राजनीति में कुछ भी हो सकता है यहां संभावनाओं का खेल एवं प्रयोग होता है। 2024 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर राजनीति में कई तरह के प्रयोग भी होने लगे हैं। इसी क्रम में अब आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बड़ी पेशकश की है। AAP के प्रवक्ता एवं दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस यदि दिल्ली और पंजाब में 2024 का लोकसभा चुनाव यदि नहीं लड़ती है तो उनकी पार्टी भी मध्य प्रदेश एवं राजस्थान में चुनाव नहीं लड़ेगी।

'..तो देश में अराजकता' आ जाएगी'

गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में भारद्वाज ने यह कांग्रेस के सामने यह पेशकश रखी। साथ ही आप नेता ने दावा किया कि 2024 में मोदी सरकार यदि दोबारा चुनकर आती है तो देश में अराजकता आ जाएगी।

खुद को राजा घोषित कर सकते हैं मोदी-भारद्वाज

उन्होंने कहा, 'इस बात की संभावना है कि कि मोदी संविधान को बदल दें और अपने जीवित रहने तक वह खुद को देश का राजा घोषित कर दें।' भारद्वाज ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार में सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग विपक्ष के नेताओं को पकड़कर जेल में बंद कर रहे हैं।

'कांग्रेस हमारी योजनाओं का नकल कर रही'

भारद्वाज ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह उनकी पार्टी की नकल कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास नेताओं के साथ-साथ विचारों की कभी कमी हो गई है। पहले यह पार्टी बिजली, पानी, बस सेवा की हमारी योजनाओं का खिल्ली उड़ाती थी लेकिन अब हमारी इन्हीं योजनाओं का नकल कर रही है।

23 जून को पटना में होगी विपक्ष की बैठक

पटना में 23 जून को होने वाले विपक्षी दलों की बैठक के लिए आप के मुद्दों के बारे में पूछे जाने पर भारद्वाज ने कहा, ‘अब बड़ा मुद्दा यह है कि यदि विपक्षी दल एक साथ आकर (2024 का चुनाव) नहीं लड़ते हैं, तो संभव है कि अगली बार देश में चुनाव न हो।’उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विपक्ष को रौंद रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article