देश

मुलायम ने निहत्थे कारसेवकों पर गोलियां क्यों चलवाई थी? BJP ने जारी की घमंडिया फाइल्स की नई सीरीज

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 2, 2023, 01:54 PM IST

BJP Slams INDI Alliance: भाजपा ने सोशल मीडिया पर 'घमंडिया फाइल्स' का तीसरा एपिसोड जारी कर पूछा है कि गठबंधन में शामिल दलों से सवाल पूछा है कि क्या आज समाजवादी पार्टी या गठबंधन का कोई भी दल इस बात का जवाब दे सकता है कि सपा सरकार के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने निहत्थे कारसेवकों पर गोलियां क्यों चलवाई थी?

Image

BJP ने जारी किया घमंडिया गठबंधन का तीसरा एपिसोड।

Photo : Twitter

Ghamandiya Files: भाजपा ने विपक्षी दलों के 'आईएनडीआईए' गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों पर प्रहार करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 'घमंडिया फाइल्स' की एक नई सीरीज शुरू की है। इस सीरीज के तहत भाजपा ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तीसरा एपिसोड जारी कर 1990 में उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के आदेश पर निहत्थे कारसेवकों पर अंधाधुंध गोलियां चलवाने का आरोप लगाते हुए विपक्षी 'आईएनडीआईए' गठबंधन में शामिल दलों से सवाल पूछा है कि क्या आज समाजवादी पार्टी या गठबंधन का कोई भी दल इस बात का जवाब दे सकता है कि सपा सरकार के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने निहत्थे कारसेवकों पर गोलियां क्यों चलवाई थी?

'मुलायम के आदेश पर पुलिस ने चलाई थी अंधाधुंध गोलियां'

भाजपा ने तीसरे एपिसोड का वीडियो रिलीज करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लिखा, "घमंडिया फाइल्स के तीसरे एपिसोड में देखिए...1990 में राम कार्य के लिए अयोध्या जा रहे निहत्थे कारसेवकों पर समाजवादी पार्टी के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के आदेश पर पुलिस ने चलाई थी अंधाधुंध गोलियां। क्या घमंडिया गठबंधन देगा जवाब की क्यों चलवाई थी गोलियां?"

बयानों का जिक्र करते हुए BJP ने लगाया ये आरोप

'घमंडिया फाइल्स' सीरीज के तीसरे एपिसोड में भाजपा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 4 मिनट और 7 सेकंड का वीडियो जारी कर राम मंदिर आंदोलन के दौरान उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बयानों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया है कि अयोध्या में निहत्थे कारसेवकों पर गोली चलाने का आदेश लखनऊ में बैठे मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने दिया।

वीडियो में कहा गया है कि 48 घंटे के अंदर मुलायम सिंह यादव के आदेश पर निहत्थे कारसेवकों पर दो बार गोलियां बरसाई गई, नियोजित तरीके से की गई गोलीबारी में किसी के सिर पर गोली मारी गई तो किसी के गर्दन पर। लेकिन मुलायम सिंह यादव को इस घटना पर कभी भी अफसोस नहीं हुआ। जिस समाजवादी पार्टी का इतिहास राम भक्तों पर गोलियां चलवाने का रहा हो, आज वह घमंडिया गठबंधन के साथ है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!