देश

सबसे युवा केंद्रीय मंत्री से सुवेंदु कैबिनेट तक...कौन हैं निसिथ प्रामाणिक? जो बंगाल की नई सरकार में बने मंत्री

Who is Nisith Pramanik : पश्चिम बंगाल की नई भाजपा सरकार में शामिल सबसे चर्चित चेहरों में से एक हैं। कूचबिहार से आने वाले युवा नेता निशिथ प्रमाणिक पहले केंद्र सरकार में सबसे कम उम्र के मंत्री रह चुके हैं। शिक्षक से राजनीति तक का उनका सफर बेहद दिलचस्प रहा है।

Image

निशिथ प्रमाणिक प्रोफाइल

पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी ने पहली भाजपा शासित सरकार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। उनके साथ 5 मंत्रियों ने भी पद की शपथ ली। इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निसिथ प्रामाणिक, अशोक कीर्तनिया और खुदीराम टुडू शामिल हैं। इसमें सबसे कम उम्र के निसिथ प्रमाणिक भी हैं, जो कूचबिहार के दिनहाटा से आने वाले भाजपा के युवा और प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। कभी तृणमूल कांग्रेस (TMC) से अपनी राजनीति पारी शुरू करने वाले प्रमाणिक साल 2019 में बीजेपी में शामिल हुए। वे सांसद और सबसे कम उम्र के केंद्रीय मंत्री बने। लेकिन अब उत्तर बंगाल में मजबूत पकड़ के साथ वे राज्य सरकार में मंत्री पद का भार संभालेंगे और राज्य को नई दिशा देने में अहम भूमिक निभाएंगे।

पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार के गठन के साथ ही निसिथ प्रमाणिक चर्चा के केंद्र में हैं। उत्तर बंगाल की राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले निसिथ अब शुभेंदु अधिकारी सरकार में मंत्री बनाए गए हैं। युवा चेहरा होने के साथ ही उनका सियासी सफर काफी दिलचस्प रहा है।

कहां हुआ निसिथ प्रमाणिक का जन्म

जानकारी के मुताबिक, निसिथ प्रमाणिक का जन्म 17 जनवरी 1986 को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के दिनहाटा में हुआ था। हालांकि, उनका पैतृक संबंध बांग्लादेश के गैबांधा जिले के पलाशबाड़ी उपजिला के हरिनाथपुर से बताया जाता है। साल 1968 में उनका परिवार बांग्लादेश से भारत आकर कूचबिहार में बस गया।

निसिथ प्रमाणिक की शिक्षा-दीक्षा

  • निसिथ ने साल 2001 में स्टेट बोर्ड से 10वीं की परीक्षा पास की
  • भेटागुड़ी लाल बहादुर शास्त्री विद्यापीठ, दिनहाटा से पढ़ाई की
  • प्राइमरी स्कूल में असिस्टेंट टीचर भी रहे
  • उनकी पत्नी प्रियंका प्रमाणिक हैं और दो बेटे हैं

प्रमाणिक कूचबिहार के दिनहाटा से आने वाले भाजपा के युवा और प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। टीएमसी से राजनीति शुरू कर 2019 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। सांसद और सबसे कम उम्र के केंद्रीय मंत्री बनाए गए। अब उत्तर बंगाल में मजबूत पकड़ के साथ वे राज्य सरकार में मंत्री बने हैं। निसिथ प्रमाणिक का राजनीतिक करियर तृणमूल कांग्रेस (TMC) से शुरु हुआ था, लेकिन साल 2019 में उन्होंने पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए और यहीं से उनके करियर में बड़े टर्निंग प्वाइंट आए।

  • सांसद से केंद्रीय मंत्री तक...
  • साल 2019 में कूचबिहार से भाजपा सांसद चुने गए
  • संसदीय समितियों में सक्रिय भूमिका
  • सूचना प्रौद्योगिकी समिति और सामाजिक न्याय से जुड़े काम

मोदी सरकार में राज्य मंत्री बनाए गए और गृह मंत्रालय और युवा मामले व खेल मंत्रालय की जिम्मेदारी निभाई। खास बात यह है कि 35 साल की उम्र में वे सबसे युवा केंद्रीय मंत्रियों में शामिल हुए।

बंगाल राज्य की राजनीति में वापसी

2021 में दिनहाटा से विधायक चुने गए, लेकिन सांसद पद बनाए रखने के लिए विधायक पद छोड़ दिया। हालांकि, 2024 लोकसभा चुनाव में हार गए। 2026 विधानसभा चुनाव में माथाभांगा से जीत हासिल की। अब बंगाल सरकार में मंत्री पद की नई भूमिका में नजर आएंगे।

विवाद भी जुड़े रहे

हालांकि, उनकी नागरिकता को लेकर सवाल उठते रहे हैं। कांग्रेस ने उन पर बांग्लादेशी होने का आरोप लगाया था। लेकिन खुद निसिथ प्रमाणिक और भाजपा दोनों ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article