देश

Noida Police Commissioner: कौन हैं IPS लक्ष्मी सिंह जो बनी हैं गौतम बुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर, पति बीजेपी MLA

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 29, 2022, 04:36 PM IST

Noida New Police Commisioner: दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर की नई पुलिस कमिश्नर के पद पर लक्ष्मी सिंह की नियुक्ति की गई है, जानिए उनके बारे में खास बातें

KEY HIGHLIGHTS
Noida के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह का ट्रांसफर लखनऊ कर दिया गया है
गौतमबुद्ध नगर की नई पुलिस कमिश्नर के पद पर लक्ष्मी सिंह की नियुक्ति की गई है
उनके पति राजेश्वर सिंह BJP पार्टी से लखनऊ से विधायक हैं और खुद भी IPS अफसर रहे हैं

IPS Laxmi Singh को दिल्ली के सटे अहम जिलों में शुमार गौतम बुद्ध नगर (Gautam Buddh Nagar) का पुलिस कमिश्नर (Police Commissioner) बनाया गया है. उन्हें Gautam Buddh Nagar Police Commissioner आलोक सिंह (Alok Singh) की जगह मिली है आलोक सिंह का ट्रांसफर लखनऊ कर दिया गया है।

IPS लक्ष्मी सिंह UP पुलिस की ऐसी पहली महिला पुलिस अधिकारी हैं जो प्रदेश की पहली महिला पुलिस कमिश्नर बनीं हैं उन्हें नोएडा की मिली कमान मिली है, गौर हो कि उनके पति राजेश्वर सिंह BJP पार्टी से लखनऊ से विधायक (BJP MLA) हैं, वो खुद भी IPS अधिकारी रहे हैं।

'अपराधी वहां से अपना बोरिया-बिस्तर समेटने लग जाते हैं'

लक्ष्मी सिंह के बारे में ये कहा जाता है कि उनकी पोस्टिंग जहां हो जाती है, अपराधी वहां से अपना बोरिया-बिस्तर समेटने लग जाते हैं, उनकी तेजतर्राज छवि और उनकी ईमानदारी से प्रभावित होकर ही यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्‍हें प्रमोशन देकर 2019 में उनको राजधानी लखनऊ की जिम्‍मेदारी सौंपी थी।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article