Rahul Gandhi on Democracy: राहुल गांधी जब विदेश यात्रा के दौरान किसी व्याख्यान का हिस्सा बनते हैं, तो उनके बयानों पर भारत में भी चर्चा होती है। अमेरिका यात्रा के दौरान उन्होंने भारत में लोकतंत्र की दशा और दिशा पर बात रखी और कहा कि लोकतंत्र के बुनियाद को कमजोर किया जा रहा है। कुछ इसी तरह का सवाल एक पत्रकार ने ह्वाइट हाउस में जॉन किर्बी (nsc coordinator john kirby)से पूछा तो उन्होंने कहा दिल्ली जाएं और देख लें। इस बयान के बाद बीजेपी राहुल गांधी पर हमलवार हुई और कहा की उनको तो देश को अपमानित करने की आदत बन गई है। बीजेपी(BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैय्यद जफर इस्लाम ने कहा कि यह कांग्रेस के युवराज को जबरदस्त थप्पड़ की तरह है। अब सवाल यह है कि क्या राहुल गांधी जब बयान देते हैं तो उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं होता कि जो भी कुछ बयान वो देते हैं उसके इतिहास में कांग्रेस की तरफ से की गईं कुछ गलतियों को आधार बनाकर बीजेपी उनकी आलोचना करती है।कुछ लोग मानते हैं उन्हें 'सब' पता है।मगर, देश को आगे बढ़ाने के लिए सुनना, समझना और सीखना ज़रूरी है - यही भारतीय सभ्यता है।भारत जोड़ो यात्रा का संदेश - साथ चलो और खोलते जाओ, ‘नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकानें’।
क्या कहते हैं जानकार
जानकार कहते हैं कि राहुल गांधी जब कभी भी लोकतंत्र पर प्रहार की बात करते हैं तो बीजेपी की तरफ से गैर कांग्रेसी सरकारों को सत्ता से बेदखल करने का उदाहरण होता है। बीजेपी के नेता इमरजेंसी के दिनों की याद दिलाने लगते हैं, प्रेस को किस तरह बैन किया गया था उसकी बात करते हैं। राहुल गांधी जब धार्मिक सद्भभाव की बात करते हैं तो बीजेपी के नेता मलियाना दंगा, भागलपुर दंगा और ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद दिलाने लगते हैं। इनके जरिए वो कहते हैं कि राहुल गांधी आखिर किस नैतिक बल से भारत में लोकतंत्र की कमजोरी की बात करते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
