Cyclone Ditwah Live Updates: चक्रवात 'दितवाह' कमजोर होकर गहरे अवदाब में तब्दील हुआ
समुद्री तूफान दितवाह लगातार आग बढ़ रहा है और इसका असर दक्षिण भारत में दिखना शुरू हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि उत्तर की ओर बढ़ते हुए साइक्लोनिक तूफान आज यानी 30 नवंबर की सुबह और शाम तक तमिलनाडु-पुडुचेरी कोस्टलाइन से कम से कम 50 km और 25 km की दूरी पर बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर केंद्रित होगा। इसे लेकर राज्य सरकार और एनडीआरएफ, एसडीआरफ ने पूरी तैयारियां की हैं। तमिलनाडु में चक्रवात दितवाह के कारण उत्पन्न स्थिति को देखते हुए, एफडब्ल्यूआर और सीएसएसआर संसाधनों से लैस 6 बटालियन एनडीआरएफ की 5 टीमों को तमिलनाडु में तैनाती के लिए गुजरात के वडोदरा से चेन्नई हवाई मार्ग से लाया गया है। जानिए हर अपडेट
Cyclone Ditwah Live Updates: चक्रवात 'दितवाह' कमजोर होकर गहरे अवदाब में तब्दील हुआ
चक्रवात 'दितवाह' कमजोर होकर गहरे अवदाब में तब्दील हुआ
320 से अधिक भारतीय नागरिकों को बचाया गया
श्रीलंका में दित्वा चक्रवात के कारण 190 लोगों की मौत
28 आपदा प्रतिक्रिया दल तैयार
इस बीच, मौसम विभाग ने बताया कि पुडुचेरी के कराईकल में पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 19 सेंटीमीटर बारिश हुई, जबकि मयिलादुथुराई जिले के सेम्बनारकोइल में रविवार सुबह 8.30 बजे तक 17 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।
