देश

Biporjoy Exclusive Video: जब गुजरात के तट से टकराया 'बिपरजॉय चक्रवात' बस थम गईं सांसे, देखें ये वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 15, 2023, 07:52 PM IST

Biporjoy Cyclone hit Guajarat Coast: गुजरात के तट से तूफान बिपरजॉय टकरा चुका है। जखाऊ पोर्ट पर इसके लैंडफॉल के साथ यह साफ हो गया कि बिपरजॉय गुजरात में दस्तक दे चुका है।

समुद्री चक्रवात बिपरजॉय (Biparjoy) गुजरात के तट (Gujarat Coast) से टकरा चुका है, आपको बता दे कि एहतियात के तौर पर लगभग एक लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है वहीं 76 से ज्यादा ट्रेनें रद्द की गई हैं, लोगों को घरों से बाहर ना निकलने की सलाह दी गई है। बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप धारण कर चुका चक्रवात बिपरजॉय आज गुजरात के सौराष्ट्र एवं कच्छ और पाकिस्तान के कराची तट से टकराया। चक्रवात गुजरात के जखाऊ बंदरगाह पर सबसे पहले पहुंचा।

इस भीषण चक्रवात से ज्यादा नुकसान होने की आशंका है। इसे देखते हुए गजरात के तटवर्ती इलाकों से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

पेड़ टूटकर घरों पर गिर गए

गुजरात के कई शहरों में भारी नुकसान गुजरात के कई शहरों में बहुत तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है। कई स्थानों में पेड़ उखड़ गए। पेड़ टूटकर घरों पर गिर गए। पेट्रोल पंपों को नुकसान पहुंचा है, गुजरात के गृह मंत्री समीक्षा कर रहे हैं।

गौर हो कि गुजरात के तट पर बिपरजॉय तूफान का लैंडफॉल शुरू हो गया है मौसम विभाग के अनुसार, सबसे पहले जखाऊ तट पर लैंडफॉल शुरू हुआ है। इसका असर 5 घंटे तक रहेगा और यह प्रक्रिया आधी रात तक जारी रहेगी। इस दौरान तूफान 15 किमी/घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।

बिपरजॉय 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है

द्वारका में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। इससे पेड़ों के साथ बिजली के खंभों को नुकसान के साथ मकानों को नुकसान पहुंचा है। वहीं द्वारका में सौ साल पुराना वृक्ष समेत 80 जितने पेड़ धराशायी हुई है, बिपरजॉय 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।

लैंडफॉल की यह प्रक्रिया आधी रात तक जारी रहेगी

IMD के मुताबिक इसके चलते भारी बारिश की संभावना है वहीं लैंडफॉल की यह प्रक्रिया आधी रात तक जारी रहेगी। चक्रवात से निपटने के लिए NDRF की 19 और SDRF की 12 टीमें तैनात हैं। कोस्टगार्ड के सभी स्टेशन अलर्ट मोड पर हैं।

सौराष्ट्र एवं कच्छ में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश

चक्रवात के आने से पहले सौराष्ट्र एवं कच्छ में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गोवा, कर्नाटक और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश होने का अनुमान जताया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'

पश्चिम बंगाल में TMC की कलह के बीच बड़ा यू-टर्न, बागी विधायक कासेम सिद्दीकी ने फिर थामा ममता का हाथ

पश्चिम बंगाल में TMC की कलह के बीच बड़ा यू-टर्न, बागी विधायक कासेम सिद्दीकी ने फिर थामा ममता का हाथ