देश

जब वाजपेयी ने दिया था शरद पवार को NDA में आने का ऑफर- प्रफुल्ल पटेल का सनसनीखेज दावा, बताया क्यों नहीं गए BJP के साथ

अभी के समय में भी एनसीपी कांग्रेस के साथ है। लेकिन इन दोनों के साथ आज के समय में एक और पार्टी है, जो उस समय अटल बिहारी वाजपेयी के साथ हुआ करता था। शिवसेना (उद्धव गुट) भी आज कांग्रेस-एनसीपी के साथ है और राज्य में सत्ता में भी रह चुका है।

Image

जब कांग्रेस से अलग हुए थे शरद पवार

Photo : PTI

एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने एक इंटरव्यू के दौरान सनसनीखेज दावा किया है। प्रफुल्ल पटेल ने दावा किया है कि जब शरद पवार ने कांग्रेस से अलग होकर अपनी पार्टी बनाई थी, तब पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने पवार को एनडीए में शामिल होने का न्यौता दिया था, हालांकि तब पवार ने इस ऑफर को ठुकरा दिया था।

क्या था ऑफर

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद प्रफुल्ल पटेल ने शनिवार को कई खुलासे किए। मुंबई तक से बात करते हुए पटेल ने तब के राज खोले जब 1999 कांग्रेस से शरद पवार अलग हुए थे। पटेल ने कहा- "एनसीपी के कांग्रेस से अलग होने के बाद, वाजपेयी ने महाराष्ट्र में शिवसेना-भारतीय जनता पार्टी गठबंधन के साथ पवार को आने के लिए निमंत्रण दिया था।"

क्यों नहीं गए पवार

आगे पटेल ने कहा कि उस समय शरद पवार भले ही कांग्रेस से अलग हुए थे, उसी के खिलाफ लड़े थे, लेकिन बहुमत नहीं मिला था, पार्टी के नेता चाहते थे कि वो कांग्रेस के साथ ही रहें, इसलिए हम बीजेपी के साथ नहीं गए। उन्होंने कहा- "एनसीपी के भीतर राज्य के कई नेता कांग्रेस के साथ गठबंधन करने में सहज थे और नतीजतन, शरद पवार के कांग्रेस से हाथ मिलाने के फैसले से उन्हें बहुत फायदा हुआ।"

अभी क्या हैं हालात

अभी के समय में भी एनसीपी कांग्रेस के साथ है। लेकिन इन दोनों के साथ आज के समय में एक और पार्टी है, जो उस समय अटल बिहारी वाजपेयी के साथ हुआ करता था। शिवसेना (उद्धव गुट) भी आज कांग्रेस-एनसीपी के साथ है और राज्य में सत्ता में भी रह चुका है। आगामी चुनाव भी ये तीनों पार्टियां एक साथ होकर लड़ने की तैयारी कर रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article