देश

2024 की तस्वीर साफ, UP में सपा-कांग्रेस को झटका दे CM योगी के पास पहुंचे राजभर! गठबंधन पर बोले- कोई रोक नहीं

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 17, 2023, 04:09 PM IST

ओपी राजभर ने बीजेपी के साथ गठबंधन को लेकर कहा कि ​​​राजनीति में सब संभव है। राजभर ने कहा कि हमारे दरवाजे सबके लिए खुले हैं। कोई रोक नहीं है। सिर्फ जो विचार, जो संघर्ष की लड़ाई है, हम लड़ रहे हैं।

Image

बीजेपी के साथ गठबंधन करने को तैयार ओपी राजभर (फोटो- Facebook)

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) की तस्वीर अब साफ होती दिख रहा है। विपक्ष जहां आपस में ही उलझा हुआ है, वहीं बीजेपी (BJP) अपने कुनबे को मजबूत करने में जुटी है। यूपी में सपा और कांग्रेस भले ही साथ आने के लिए अभी तैयार नहीं दिख रहे हों, लेकिन विधानसभा चुनाव में अखिलेश के साथ देने वाले सुभसपा प्रमुख ओपी राजभर अब फिर से बीजेपी के साथ जाने की तैयारी करते दिख रहे हैं। कहा जा रहा है कि इसी क्रम में ओपी राजभर ने सीएम योगी से मुलाकात की भी की है और गठबंधन के सवाल पर कहा कि उनके दरवाजे सभी के लिए खुले हैं।

मुलाकात की खबरें

दरअसर सीएम योगी के वाराणसी दौरे के दौरान ओपी राजभर के साथ मीटिंग की खबर है। सर्किट हाउस में करीब 25 मिनट तक दोनों नेताओं के बीच बात हुई है। हालांकि इस मुलाकात को लेकर राजभर ने कहा कि ये इत्तेफाक था, उनसे मुलाकात नहीं हुई है। सर्किट हाउस उनका और मेरा पहुंचना इत्तेफाक था।

गठबंधन पर क्या बोले

ओपी राजभर ने बीजेपी के साथ गठबंधन को लेकर कहा कि राजनीति में सब संभव है। मेरे दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। राजभर ने कहा- हमारे दरवाजे सबके लिए खुले हैं। कोई रोक नहीं है। सिर्फ जो विचार, जो संघर्ष की लड़ाई है, हम लड़ रहे हैं। ठीक है सारी बात हमारी नहीं मानी जा सकती, हम उनकी सारी बात नहीं मान सकते, कुछ उनकी भी मानी जाएगी, कुछ हमारी भी मानी जाएगी। तो कमोबेश बात बन सकती है। हमको दिल्ली में सरकार नहीं बनानी है, हमारी बहुत डिमांड नहीं होती है। हां हमारी ख्वाहिश है कि दिल्ली में हमारी उपस्थिति हो।"

बेटे की शादी में भाजपा के दिग्गज

राजभर ने हाल ही में अपने बेटे की शादी की है। इस शादी के दौरान पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक ने वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए संदेश भेजा था। राज्य के बीजेपी अध्यक्ष से लेकर डिप्टी सीएम तक पहुंचे थे। दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच काफी बातचीत भी होती दिखी थी। इसलिए कहा जा रहा है कि यूपी में राजभर एक बार फिर से बीजेपी के साथ जा सकते हैं और इसके लिए बातचीत की प्रक्रिया जारी है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article