देश

बंगालः TMC नेता के घर पर धमाका, 3 की मौत; BJP नेता का आरोप- बम बना रहे थे मन्ना, तभी हुआ ब्लास्ट

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 3, 2022, 11:31 AM IST

Purba Medinipur Latest News: बीजेपी के अधिकारी ने दावा किया है कि जिस वक्त यह धमाका हुआ था तब मन्ना घर पर बम बना रहे थे।

Image

पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता के घर हुए धमाके की ये तस्वीरें शनिवार को बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ने टि्वटर पर शेयर की हैं। (@SuvenduWB)

Photo : Twitter

Purba Medinipur Latest News: तृणमूल कांग्रेस के नेता राजकुमार मन्‍ना के घर पर धमाका हुआ है। इस कथित ब्लास्ट में टीएमसी नेता तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग जख्मी हो गए।

हादसे के बाद घटनास्थल के कुछ फोटो बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ने टि्वटर पर साझा किए। तस्वीरों में तृणमूल नेता का घर तहस नहस नजर आ रहा था। बीजेपी नेता ने इस मामले में एनआईए जांच की मांग की है।

अधिकारी के अनुसार, पूर्व मेदिनीपुर जिला के भूपतिनगर ममें टीएमसी नेता के घर पर हुए ब्लास्ट में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य जख्मी हुए। टीएमसी के राजकुमार मन्ना उस वक्त बम बना रहे थे, तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ था। मैं एनआईए से इस मामले की जांच की चाहता हूं।

BJP Leader claim on explosion

BJP Leader claim on explosion

उन्होंने अगले ट्वीट में दावा किया कि टीएमसी बूथ अध्यक्ष राजकुमार और दो अन्य की कल देर शाम जान चली गई। वे जल्दबादी में थे और बम बना रहे थे, क्योंकि इन बमों को कोंटाई में फेंकने का इरादा था। बम पश्चिम बंगाल के सबसे सफल कुटीर उद्योग उत्पाद हैं और पूरे बंगाल में टीएमसी नेताओं के घरों में व्यापक रूप से इन्हें तैयार किया जाता है।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें