देश

उफ्फ, ठंड हुई प्रचंड! Churu में 0 डिग्री पारा, Delhi-NCR में भी हाड़ कंपा देने वाली गलन, IMD का आया यह अलर्ट

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Dec 26, 2022, 11:21 AM IST

Weather in India, IMD Latest Weather Updates Today: दिल्ली में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शीतलहर की वजह से तापमान में गिरावट आई है और आने वाले दिनों में यह और नीचे गिर सकता है। वहीं पहाड़ों पर हिमपात होने के आसार है जिससे मैदानी इलाकों में तापमान और गिरेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • पूरे उत्तर भारत में भारी शीतलहर की चेतावनी जारी, कड़ाके की सर्दी से अभी और बढ़ेगी कंपकंपी
  • पहाड़ों पर हिमपात के आसार, शीतलहर की वजह से तापमान में दर्ज की जाएगी गिरावट

Weather in India, IMD Latest Weather Updates Today: उत्तर भारत में नए साल से पहले ठंड प्रचंड हो गई है। राजस्थान से लेकर दिल्ली तक सर्दी का सितम सोमवार (26 दिसंबर, 2022) को भी देखने को मिला। चूरू (राजस्थान) में शून्य डिग्री तापमान दर्ज किया, जबकि सूबे के हिल स्टेशन माउंट आबू में गाड़ियों पर बर्फ की परत जम गई। माउंट आबू का तापमान भी शून्य के करीब पहुंच गया। इस बीच, पहाड़ से मैदान और नक्की झील पर बर्फ की चादर नजर आई।

इस बीच, मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली में शीत लहर का ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert)जारी किया है। कोहरे और शीतलहर के चलते न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों में गिरावट दर्ज की गई है। आज दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग पहले ही कोहरे (Fog) को लेकर भविष्यवाणी जारी कर चुका है। दिल्ली के अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान इस सीज़न में पहली बार 20 डिग्री से नीचे गिरकर 16.2°C तक पहुंच गया। कल न्यूनतम तापमान 5.2°C दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग का अनुमान

सोमवार यानि आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेलिसियस तक गिरने का अनुमान है। मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शीत लहर का अलर्ट जारी किया है। यूपी में घना कोहरा देखने को मिल सकता है।पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।उत्तराखंड और हिमाचल में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है।

कश्मीर का हाल

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी टेंपरेचर का टॉर्चर जारी है और मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंडऔर हिमाचल प्रदेश में 26 दिसंबर को शीतलहर चलेगी। श्मीर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे गिर गया है और शनिवार को कई जगहों पर मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान है। वहीं, उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया।

किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article