IMD Monsoon Update: दिल्ली- NCR (Delhi Weather) के लोगों के लिए मौसम के लिहाज से बीते 10 दिन बेहद बुरे रहे हैं। प्रचंड गर्मी और उमस (Heatwave) ने जीना मुहाल कर रखा है। आलम यह है कि पंखे-एसी और कूलर सब फेल हैं और बैठे-बैठे आदमी पसीने से भीग रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department-IMD) की ओर से राहत भरी खबर सुनाई गई है। मौसम विभाग (Mausam Vibhag) ने अनुमान जताया है कि दिल्ली (Rain in Delhi) में अगले दो दिनों में मानसून की पहली बारिश होने की संभावना है।
IMD ने कहा है कि धीमी शुरुआत के बाद मॉनसून (Monsoon) तेजी से आगे बढ़ रहा है। महाराष्ट्र, पूरे कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों और हरियाणा के कुछ हिस्सों में दस्तक दे चुका है।
27 जून तक राजधानी पहुंचता है मानूसन
मौसम विभाग ने कहा है कि आमतौर पर मॉनसून 27 जून तक राजधानी पहुंच जाता है। आईएमडी के वैज्ञानिकों ने बताया, मुंबई, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख सहित महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों, चंडीगढ़, दिल्ली सहित हरियाणा के अधिकांश हिस्सों, गुजरात के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान और पंजाब में अगले दो दिन के दौरान मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
पिछले साल 30 जून को मानसून ने दी थी दस्तक
आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल 30 जून, 2022 में मानसून ने राजधानी दिल्ली में दस्तक दी थी। वहीं 2021 में 13 जुलाई, 2020 में 25 जून, 2019 में पांच जुलाई और 2018 में 28 जून को मॉनसून ने राजधानी में दस्तक दे दी थी। इस साल, मॉनसून अपनी सामान्य तारीख एक जून से एक सप्ताह बाद आठ जून को केरल पहुंचा था। यह केरल में पिछले साल 29 मई, 2021 में 3 जून, 2020 में एक जून, 2019 में 8 जून और 2018 में 29 मई को पहुंचा था। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया, केरल में मॉनसून के आगमन में देरी का मतलब उत्तर पश्चिम भारत में मॉनसून के आगमन में देरी नहीं है। साथ ही, इसका देशभर में होने वाली कुल वर्षा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
(भाषा इनपुट के साथ)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
