देश

Weather News: अगले 5 दिनों तक North India में जारी रहेगा कोहरे का प्रकोप, दिल्ली से लेकर बिहार तक शीत लहर की चपेट में

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 23, 2024, 06:43 PM IST

Weather News: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को बताया है कि अगले दो दिनों के दौरान ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। शीतलहर का सितम अभी जारी रहेगा। आईएमडी ने यह भी चेतावनी दी कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर भारत में घना से बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है।

Image

ठंड से फिलहाल राहत नहीं

Photo : PTI

Weather News: भारत के कई राज्य इस समय भयंकर शीत लहर की चपेट में हैं। पूरे नॉर्थ इंडिया ठंड के प्रकोप से जूझ रहा है। दिल्ली से बिहार तक को लेकर जो मौसम का अलर्ट सामने आया है, उसमें ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है।

IMD का अनुमान

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को बताया है कि अगले दो दिनों के दौरान ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। शीतलहर का सितम अभी जारी रहेगा। आईएमडी ने यह भी चेतावनी दी कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर भारत में घना से बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने अपने दैनिक बुलेटिन में कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस के बीच है। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार के कई हिस्सों में 6-10 डिग्री सेल्सियस है।

ठंड का प्रकोप

आईएमडी के अनुसार, यह बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड, उत्तरी हरियाणा, राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस नीचे है और उत्तर भारत के बाकी हिस्सों में सामान्य है। आज (मंगलवार) सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस मेरठ (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) में दर्ज किया गया।

पंजाब-हरियाणा का हाल

आईएमडी ने आगे भविष्यवाणी की है कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मंगलवार और बुधवार को, वहीं कुछ हिस्सों में गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को अलग-अलग इलाकों में ठंडे दिन से लेकर बहुत ठंडे दिन रह सकते हैं। मंगलवार और बुधवार को पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में इसी तरह की स्थिति जारी रहने की संभावना है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article