पहले भी हमने अपनों को खोया है, अब फिर नहीं खोना चाहते, कांग्रेस नेता ने की कोविड गाइडलाइंस लागू करने की अपील

  • Written by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 22, 2022, 01:12 AM IST

कोरोना ने भारत के स्वास्थ्य एवं राजनीतिक नक्शे के केंद्र में फिर से वापसी की और सरकार ने लोगों को टीकाकरण कराने और मास्क पहनने की सलाह देते हुए कहा कि एयरपोर्ट्स पर चीन और अन्य देशों से आने वाले यात्रियों में से कुछ के सेंपल्स औचक आधार पर कोरोना वायरस की जांच के लिए लिए जाएंगे। इसके बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस युवा मोर्चा के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने सरकार से ग्लोबल‌ समिट से पहले कोविड गाइडलाइंस लागू करने की अपील की है।

चीन में कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। अमेरिका, जापान समेत अन्य कई देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसको देखते हुए भारत सरकार ने भी आपात बैठक की और लोगों से मास्क लगाने और बूस्टर डोज लगवाने की अपील की। उधर चीन में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के लिए परोक्ष तौर पर जिम्मेदार ओमीक्रोन के सब वेरिएंट BF.7 के तीन मामले भारत में अब तक सामने आए हैं। बीएफ.7, ओमीक्रोन के वेरिएंट BA.5 का एक सब वैरिएंट है और यह काफी संक्रामक है। इसको देखते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस युवा मोर्चा के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने सरकार से ग्लोबल‌ समिट से पहले कोविड गाइडलाइंस लागू करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पहले भी हमने अपनों को खोया है, अब फिर नहीं खोना चाहते।

Corona new variant

कांग्रेस की कोविड गाइडलाइंस जारी करने की अपील

प्रवासी भारतीयों का कार्यक्रम स्थगित करें या STRICT GUIDELINES जारी करें

  • 48 घंटे पहले की कोरोना की जांच - जो negative हो ।
  • Vaccination सर्टिफिकेट - अनिवार्य
  • 7 - 10 दिन का Quarantine .
  • कोरोना टेस्ट के बाद ही समिट में शामिल होने दिया जाए ।
  • जिन देशों में कोरोना ज़बरदस्त फैल रहा है , उन देशों से NRI को आने की अनुमति नही दी जाए ।

End of Feed