देश

IEC 2023: पीयूष गोयल बोले- 9 साल में हमने दिया गुड गर्वंनेंस, लोगों का जीता भरोसा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 1, 2023, 08:44 PM IST

विपक्ष को नसीहत देते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि अब नकारात्मक सोच छोड़ें, सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ें।

Image

पीयूष गोयल

India Economic Conclave: इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में (IEC 2023) में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने पिछले मोदी सरकार 9 साल की उपलब्धियों को देश के विकास का पैमाना बताया। गोयल ने कहा कि लोगों ने पीएम मोदी को पूर्ण बहुमत से चुना और वह लोगों की उम्मीद पर खरा उतरे हैं। हमने 9 साल तक गुड गवर्नेंस दिया है, आम लोगों के लिए काम किया है। विपक्ष को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि अब नकारात्मक सोच छोड़ें, सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ें।

भारत की 7.2 जीपीडी ग्रोथ और सरकार के 9 साल पूरे होने की उपलब्धि पर उन्होंने कहा कि भारत के लोग अब अलग माइंडसेट में हैं, देश के लिए अधिक काम करना चाहते हैं, यही देश के लिए अच्छी बात है। लगातार विकास कार्य हो रहे हैं, लोगों की आधारभूत जरूरतों पर काम हो रहा है। लोग डिजिटली कनेक्ट हो रहे हैं, सभी लोग देख रहे हैं कि किस तरह के काम हो रहे हैं। लोगों ने 2019 में दोबारा स्थिर सरकार चुनी है, पूर्ण बहुमत दिया है जो हमारी सफलता का सूत्र रहा है।

राष्ट्रीय गर्व के मुद्दे पर विपक्ष करता है विवाद

नई संसद को लेकर विपक्ष के साथ नहीं देने के सवाल पर गोयल ने कहा कि जब राष्ट्रीय गर्व की बात आती है, तो आप (विपक्ष) विवाद करते हैं, संसद उदघाटन में नहीं आते हैं। ये देश के लिए बुरा है, ये दिखाता है कि आपकी सोच गलत है, कुंठा है। लेकिन लोगों ने नकारात्मक सोच ध्वस्त करने का फैसला लिया है।

पीयूष गोयल ने कहा कि हमने विपक्ष के साथ बात करने की हर मुमकिन कोशिश की है। हमने कैमरे तक बंद करके बात की है। लेकिन संसद की कार्यवाही नहीं चल सकी, विपक्ष लोगों के मुद्दे नहीं उठा रहे हैं। जब आपकी लीडरशिप अक्षम होती है, फैसला नहीं ले पाती है तो देश ही भुगतता है। लेकिन जनता सब जानती है और समझदारी से काम लेती है।

पीएम मोदी की लोकप्रियता बढ़ी

उन्होंने कहा कि पीएम की देश और विदेश में लोकप्रियता उच्च स्तर पर है। हर सर्वे में पीएम मोदी की पॉपुलरिटी 50 फीसदी रही हैं। सभी सर्वे में वह दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने हैं। लोग समझ रहे हैं कि भविष्य किस तरह का दिख रहा है। इस सरकार में सभी वर्गों को फायदा मिला है। आज दुनिया उनकी तरफ देख रही है कि वह डिलीवर कर सकते हैं। टॉप 5 इकोनॉमी में आना सभी के लिए गर्व की बात है। कड़ी मेहनत के कारण उन्हें लोगों का प्यार और भरोसा मिल रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article