देश

ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- अपमान हुआ तो छोड़ी कांग्रेस, मध्य प्रदेश सीएम पद की दावेदारी पर कही ये बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 1, 2023, 06:15 PM IST

सिंधिया ने कहा, कांग्रेस के ही एक बड़े नेता ने कभी कहा था कि हर एक रुपये में से 15 पैसे ही आम आदमी पर पहुंचते हैं। लेकिन आज 6 हजार रुपये किसानों के खाते में सीधे पहुंच रहे हैं।

Image

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

India Economic Conclave: इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में (IEC 2023) में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ने की वजह बताई। साथ ही उन्होंने मध्य प्रदेश का सीएम बनने की महात्वाकांक्षा के बारे में सवालों के जवाब भी दिए। इसके अलावा राहुल गांधी की राजनीति को लेकर भी उन्होंने अपना नजरिया बताया। उन्होंने कहा कि आज सभी को दिख रहा है कि भारत का विकास हुआ है, जो नहीं देखना चाहते हैं, उन्हें समझा नहीं सकते।

ऐसी पारदर्शिता पहले कभी नहीं देखी

राहुल गांधी की मौजूदा राजनीति पर सिंधिया ने कहा कि जिनके क्लोज माइंड है उन्हें समझा नहीं सकते हैं। अगर आप आज भारत की तस्वीर देखें, इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, सोशल वेलफेयर नीतियों से हालात बदले हैं। करप्शन पर स्थिति बदली है। कांग्रेस के ही एक बड़े नेता ने कभी कहा था कि हर एक रुपये में से 15 पैसे ही आम आदमी पर पहुंचते हैं। लेकिन आज 6 हजार रुपये किसानों के खाते में सीधे पहुंच रहे हैं। इस तरह की पारदर्शिता इससे पहले कभी भारत में नहीं दिखी थी।

सिंधिया ने कहा, 50 करोड़ जनधन खाते खुले, दुनिया में कहीं ऐसा नहीं हुआ। विदेशों में वैक्सीनेशन हुआ तो कागज की पर्ची मिलती थी। भारत में वैक्सीनेशन डिजिटली हुआ, 200 करोड़ टीके बने, टीका लगने के बाद सर्टीफिकेट मिले। अगर कोई इसे देखने से ही इनकार करता है तो क्या कर सकते हैं।

क्या एमपी सीएम पद के दावेदार हैं?

चुनाव आगे हैं, और क्या आप मध्य प्रदेश के सीएम पद के लिए दावेदार हैं, इस सवाल पर सिंधिया ने हाजिरजवाबी के साथ कहा- 23 साल में मुझसे यही सवाल पूछा जा रहा है पता नहीं कब मैं अपने जवाब से संतुष्ट कर पाऊंगा। कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा- आप मेरे पिताजी को जानते हैं, दादी को जानते हैं, मेरा भी वही खून है। इस परिवार ने कोई पद नहीं लिया। जब एमपी का नतीजा आया और सीएम बनाने की बात आई कि कौन व्यक्ति सीएम बनेगा, तब मैंने ही समर्थन किया था।

अपमान हुआ तो कांग्रेस छोड़ी

लेकिन जब मेरा अपमान हुआ तो मैंने यह कदम उठाया। मैं कभी भी आत्मसम्मान से समझौता नहीं करूंगा। मैंने कभी कुर्सी के बारे में नहीं सोचा। मेरा लक्ष्य जनसेवा है। पिताजी ने कहा था, जिंदगी का लक्ष्य कभी राजनीति नहीं होना चाहिए, जनसेवा होनी चाहिए। मेरी रेस कुर्सी की नहीं, हां मैं महत्वाकांक्षी हूं, लेकिन ये महत्वाकांक्षा विकास की है, जनसेवा की है। पीएम ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है मैं उसमें सबसे बेहतर करूंगा।

सिंधिया ने कहा मैंने एक बैंक में 6.5 साल नौकरी की। मुझे पता है कि समय से डिलीवरी कैसे दी जाती है, मैं ट्रेंड हूं। मेरा सौभाग्य है कि मैं ऐसे पीएम के साथ काम कर रहा हूं जिनका फोकस टाइम बाउंड रिजल्ट पर है। कई नीतियां बनी हैं, हर नीति पर काम करना है। तब तक काम करना है जब तक कि आखिरी व्यक्ति को इसका फायदा न पहुंच जाए।

भारत नंबर 1 जरूर बनेगा

कर्नाटक चुनाव के बाद विपक्ष को 2024 चुनाव को लेकर उम्मीदें जगी हैं कि वो जीत सकती है, आप इसे कैसे देखते हैं, इस सवाल पर सिंधिया ने कहा- कांग्रेस ने चुनाव जीता, लेकिन बीजेपी अपने लक्ष्य पर कायम है कि भारत को बदलना है, हर व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। इकोनॉमी में अभी हम नंबर 5 पर है, हमारा टारगेट अब नंबर 3 है। अमृत काल से शताब्दी काल तक भारत नंबर 1 जरूर बनेगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित