देश

'हमें जो मैसेज देना था, वो दे दिया...', सिद्दारमैया संग 'ब्रेकफास्ट डिप्लोमेसी' के बाद बोले शिवकुमार

Karnataka CM Post Conflict: कर्नाटक में मचे सियासी नाटक के बीच शनिवार को उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक मैसेज दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और मुझे जो भी मैसेज देना था, हमने सभी कांग्रेस सदस्यों तक पहुंचा दिया है। हम कांग्रेस के साथ खड़े हैं और पार्टी के प्रति प्रतिबद्ध हैं।

Image

उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (फोटो साभार: @DKShivakumar)

Photo : Twitter

Karnataka CM Post Conflict: कर्नाटक में मचे सियासी नाटक के बीच शनिवार को मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एकसाथ ब्रेकफास्ट किया। इस मुलाकात के बाद शिवकुमार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक मैसेज भी दिया जिस पर खूब चर्चा हो रही है।

शिवकुमार ने क्या कुछ कहा?

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बेंगलुरु में संवाददाताओं से बात करते हुए, शिवकुमार ने इस बात पर जोर दिया कि कई अहम मुद्दों पर ध्यान देने की जरूरत है जिसमें सिंचाई और शहरी विकास प्रमुख मुद्दे हैं। उन्होंने कहा, ''मुख्यमंत्री और मुझे जो भी मैसेज देना था, हमने सभी कांग्रेस सदस्यों तक पहुंचा दिया है। हम कांग्रेस के साथ खड़े हैं और पार्टी के प्रति प्रतिबद्ध हैं।''

दिल्ली जाएंगे शिवकुमार

उपमुख्यमंत्री इन मुद्दों पर केंद्रीय मंत्रियों के साथ चर्चा करने के लिए दिल्ली जाने वाले हैं। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री गन्ना, मक्का और राज्य को प्रभावित करने वाले अन्य मुद्दों पर चिंता व्यक्त करने के लिए दिल्ली में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने की योजना बना रहे हैं। शिवकुमार ने कहा, "मुझे दिल्ली जाना है। मुझे केंद्रीय मंत्रियों से मिलने का समय भी लेना होगा। मैं अचानक दिल्ली नहीं जा सकता। मुख्यमंत्री और मैं एक सर्वदलीय बैठक चाहते थे, क्योंकि हम गन्ना, मक्का और राज्य को प्रभावित करने वाले कई अन्य मुद्दों के बारे में दिल्ली में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ले जाना चाहते हैं।"

कांग्रेस की 'ब्रेकफास्ट डिप्लोमेसी'

इससे पहले, मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने एक साथ नाश्ता किया। नाश्ते में भले ही इडली और वड़ा हो, लेकिन इस मुलाकात से कर्नाटक के दो कद्दावर नेताओं के बीच सत्ता की खींचतान कम होती हुई दिखाई दी। शिवकुमार, सिद्दारमैया के आवास 'कावेरी' पर नाश्ते के लिए पहुंचे थे, जिसके बाद दोनों नेताओं ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। दोनों नेताओं ने जोर देकर कहा कि उनके बीच कोई मतभेद नहीं है और भविष्य में भी वे एकजुट रहेंगे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित