देश

CM कुर्सी पर विवाद के बीच विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में भाजपा? पूर्व CM ने दिया बड़ा बयान

Karnataka CM Post Conflict: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि अगर कांग्रेस में सत्ता और नेतृत्व को लेकर खींचतान जारी रही, तो विपक्षी भाजपा विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाने पर विचार कर सकती है। हावेरी के भाजपा सांसद बोम्मई ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने नेतृत्व विवाद सुलझाने के लिए दो–तीन फ़ॉर्मूले सुझाए हैं।

Image

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (फाइल फोटो साभार: ANI)

Photo : ANI

Karnataka CM Post Conflict: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को कहा कि अगर कांग्रेस में सत्ता और नेतृत्व को लेकर खींचतान जारी रही, तो विपक्षी भाजपा विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाने पर विचार कर सकती है। उन्होंने यह भी अनुमान जताया कि मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार के बीच तनातनी के बीच मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कोई ‘छुपा रुस्तम’ भी उभर सकता है।

पूर्व CM बोम्मई ने क्या कुछ कहा?

हावेरी के भाजपा सांसद बोम्मई ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने नेतृत्व विवाद सुलझाने के लिए दो–तीन फ़ॉर्मूले सुझाए हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगर कांग्रेस में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान ऐसे ही जारी रही, तो राज्य में राजनीतिक उथल-पुथल पैदा हो सकती है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने समाधान के लिए दो–तीन फ़ॉर्मूले दिए हैं, लेकिन दोनों में से कोई भी नेता किसी फ़ॉर्मूले पर सहमत नहीं हैं। खबर यह भी है कि दोनों को किनारे कर एक नया फ़ॉर्मूला तैयार किया जा रहा है। ऐसे में कोई छुपा रुस्तम बाजी मार सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में प्रशासन पूरी तरह चरमरा गया है। किसान संकट में हैं और विकास कार्य ठप पड़े हैं। दोनों नेताओं ने इसे प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया है। यदि स्थिति ऐसी ही बनी रही, तो राजनीतिक अस्थिरता की आशंका है।’’ जब उनसे पूछा गया कि क्या भाजपा बेलगावी विधानसभा सत्र के दौरान राज्य सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी, तो उन्होंने कहा, ‘‘आठ दिसंबर तक का समय है। यदि परिस्थितियां बनीं, तो अविश्वास प्रस्ताव पर विचार किया जा सकता है।’’

बोम्मई ने किया पलटवार

राज्य के लोक निर्माण मंत्री सतीश जारकीहोली द्वारा भाजपा पर विधायकों की खरीद–फरोख्त का आरोप लगाने पर बोम्मई ने पलटवार किया, ‘‘कांग्रेस 1969 से ही विधायकों की खरीद–फरोख्त में शामिल रही है। उस समय जारकीहोली राजनीति में भी नहीं थे। कांग्रेस का इतिहास देखें, तो सब स्पष्ट हो जाएगा। क्या उन्हें याद नहीं कि डी. के. शिवकुमार ने महाराष्ट्र के सभी विधायकों को एकत्र कर विलासराव देशमुख को नियंत्रण में रखा था?’’

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात