देश

'भारतीयों की सुरक्षा के लिए हम खाड़ी देशों के आभारी', मध्य पूर्व संकट पर PM मोदी बोले, कांग्रेस को घेरा

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस राजनीति कर रही है और ऐसे बयान दे रही है जिससे हालात और खराब हो सकते हैं और लोग मुश्किल में पड़ सकते हैं, ताकि आखिर में वे मोदी पर इल्ज़ाम लगा सकें। लेकिन ये बहुत बड़ा दुर्भाग्य है कि कांग्रेस पार्टी इतने बड़े वैश्विक संकट में राजनीति ढूंढ रही है।

Image

केरल में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला।

Photo : ANI

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने बुधवार को कहा कि 'वह इस बात का शुक्रगुजार हूं कि खाड़ी देशों की सरकारें हमारे नागरिकों की रक्षा कर रही हैं। हमारी भारतीय एम्बेसी 24 घंटे उनकी मदद कर रही हैं। चाहे खाना हो, मेडिकल हो या कानूनी मदद, सब कुछ दिया जा रहा है लेकिन दुख की बात है कि ऐसे ग्लोबल संकट में भी कांग्रेस राजनीति कर रही है और ऐसे बयान दे रही है जिससे हालात और खराब हो सकते हैं और लोग मुश्किल में पड़ सकते हैं, ताकि आखिर में वे मोदी पर इल्ज़ाम लगा सकें। लेकिन ये बहुत बड़ा दुर्भाग्य है कि कांग्रेस पार्टी इतने बड़े वैश्विक संकट में राजनीति ढूंढ रही है।

उकसाने वाला बयान दे रही कांग्रेस-पीएम

केरल के एर्नाकुलम में रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जानबूझकर उकसाने वाले बयान दे रही है, गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रही है ताकि स्थितियां बिगड़ जाएं और हमारे लोग वहां संकट में फंस जाएं। फिर ये लोग मिलकर मोदी को गालियां देने की रील बनाने का अभियान शुरू कर सकें। यही उनका खेल है। मुझे संतोष है कि गल्फ के हमारे सभी मित्र देशों की सरकारें भी हमारे देश के नागरिकों का पूरा ध्यान रख रही हैं।'

भारतीयों की लगातार मदद कर रहे दूतावास-पीएम

पीएम मोदी ने कहा, 'मैं उन सभी सरकारों का आभारी हूं। वहां हर देश में जो हमारी एंबेसीज हैं, हमारे मिशन हैं, वे 24×7 उनकी मदद कर रहे हैं।

खाड़ी क्षेत्र के हालात को देखते हुए आपकी चिंता स्वाभाविक है। हमारे लाखों भाई-बहन वहां काम करते हैं लेकिन आपको याद रखना चाहिए कि सत्ता में BJP-NDA की सरकार है। जब भी हमारे नागरिक किसी दूसरे देश में फंस जाते हैं, हम उनकी मदद के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देते हैं। चाहे इराक में नर्सों को बचाना हो या यमन में आतंकवादियों से फादर टॉम को बचाना हो, आज का भारत मुश्किल समय में अपने नागरिकों को अकेला नहीं छोड़ता। आज भी हमारी कोशिश है कि इस लड़ाई में फंसे भारतीयों को सुरक्षा और हर मुमकिन मदद मिले।'

'हम संकट में अपने लोगों को अकेला नहीं छोड़ते'

पीएम ने आगे कहा कि ईराक में फंसी नर्सों को बचाने की बात हो या यमन के आतंकवादियों के चंगुल से फादर टॉम को आजाद कराने का काम... आज का भारत अपने नागरिकों को संकट में अकेला नहीं छोड़ता। आज भी हमारा प्रयास है कि युद्ध के हालत में फंसे भारतीयों को सुरक्षा मिले, हर संभव सुविधा मिले। पश्चिम एशिया में आज जो कुछ भी हो रहा है, उससे आप सभी का चिंतित होना बहुत स्वाभाविक है। हमारे लाखों भाई-बहन वहां काम करते हैं। लेकिन आपको याद रखना है कि आज देश में भाजपा-एनडीए की सरकार है। जब भी हमारा कोई देशवासी संकट में पड़ा है, हमने उसे सुरक्षित बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी है।'

वे भारत की तरक्की नहीं देख सकते-पीएम

अपने विरोधियों पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि 21वीं सदी के पहले 25 सालों में LDF और UDF ने युवा शक्ति के साथ धोखा किया है।

कांग्रेस को युवाओं की काबिलियत पर भी भरोसा नहीं है। कांग्रेस के राजकुमार को यह भी नहीं पता कि भारत के युवा ड्रोन बनाने में कमाल कर रहे हैं। उन्हें नहीं पता कि भारत में कई कंपनियां ड्रोन बना रही हैं। उन्हें नहीं पता कि केरल के युवा ड्रोन स्टार्टअप बना रहे हैं। वह एक छोटे से दायरे तक ही सीमित हैं और भारत की तरक्की नहीं देख सकते। कांग्रेस को तो केरलम के युवाओं पर, देश के युवाओं के सामर्थ्य पर भरोसा ही नहीं है।

आत्मनिर्भर भारत अभियान का मजाक उड़ाने में लगे कांग्रेस: पीएम मोदी

एक तरफ भाजपा-एनडीए देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रही है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और लेफ्ट के लोग आत्मनिर्भर भारत अभियान का मजाक उड़ाने में ही जुटे रहते हैं। कांग्रेस और लेफ्ट के लोगों ने मिलकर सरकारें चलाई हैं। इन्होंने देश को विदेशों पर ज्यादा से ज्यादा निर्भर ही बनाया है।

आज ये लोग मिलकर अफवाहें फैलाने में जुटे हैं। आज युद्ध के समय, इस समय में भी कांग्रेस-लेफ्ट और उसका इकोसिस्टम देश में भय पैदा करने में पूरी ताकत खपा रहे हैं। मैं देश से कहूंगा कि कांग्रेस-लेफ्ट द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों से सावधान रहें, सतर्क रहें।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!