देश

Vande Bharat Express: क्या 'बारिश' की मार नहीं झेल पाई वंदे भारत एक्सप्रेस? कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर घेरा-Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 15, 2023, 07:00 PM IST

Vande Bharat Express Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो को लोग 'वंदे भारत एक्सप्रेस' का बताकर दावा कर रहे हैं कि ट्रेन बारिश भी नहीं झेल पाई, गौर हो कि इस वीडियो में बोगी के अंदर बारिश का पानी गिरता हुआ दिख रहा है।

Image

Vande Bharat Express को लेकर सोशल मीडिया पर एक दावा किया जा रहा है

देश की सबसे प्रीमियम ट्रेन मानी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) को लेकर सोशल मीडिया (Social Media) पर एक दावा किया जा रहा है कि इसे कोच बारिश (Rain Water) की मार भी नहीं झेल पाए और बारिश का पानी कोच के अंदर गिर रहा है, केरल कांग्रेस (Congress Kerala) के ट्विटर अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो में दावा किया गया है कि वंदे भारत एक्सप्रेस में बारिश के दौरान ट्रेन की छत से अंदर पानी गिरता दिख रहा है।

Congress Kerala के ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किए गए इस वीडियो को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express) का बताया जा रहा है, यह वीडियो करीब 8 सेकेंड का है।

वीडियो क्लिप में ट्रेन की एक बोगी के अंदर पानी गिरता हुआ दिख रहा है हालांकि, यह वीडियो कब का है और सही है भी कि नहीं इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है मगर केरल कांग्रेस (Congress Kerala) ने अपने ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया है।

26 जून को 5 नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत होने जा रही है

कांग्रेस इस वीडियो के जरिए सरकार को घेरने की कोशिश करती दिख रही है गौर हो कि मोदी सरकार वंदे भारत ट्रेनों की संख्या को लगातार बढ़ा रही है और आने वाली 26 जून को 5 नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत होने जा रही है, 26 जून को जिन पांच मार्ग पर वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू किया जाएगा, उनमें मुंबई-गोवा, बेंगलुरु-हुबली, पटना-रांची, भोपाल-इंदौर और भोपाल-जबलपुर शामिल है।

मगर ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने पर पूरा जोर दे रहा है जिसके तहत गोवा समेत कई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के उद्घाटन को रोका गया है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article