पटना

Patna-Ranchi Vande Bharat Express: पटना से शुरू हुआ वंदे भारत का ट्रायल रन, जानिए पूरा शेड्यूल

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 12, 2023, 12:11 PM IST

पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल शुरू हो गया है और ट्रेन सुबह 6.55 बजे पटना से रवाना हुई।

Image

पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल रन शुरू (File photo)

Photo : PTI

Patna Ranchi Vande Bharat Express: पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल रन सोमवार को पटना से शुरू हो गया। पटना रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन तय कार्यक्रम के मुताबिक सोमवार सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर रवाना हुई और इसके रांची पहुंचने का समय दोपहर एक बजे है। वापसी में यह दोपहर 2.20 बजे रांची से निकलेगी और रात 8.25 बजे पटना पहुंचेगी।

सुबह 6.55 बजे पटना से रवाना हुई

पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) बीरेंद्र कुमार ने बताया कि पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल शुरू हो गया है और ट्रेन सुबह 6.55 बजे पटना से रवाना हुई। यह आज दोपहर एक बजे रांची पहुंचेगी।

यह ट्रेन सिधवार (रामगढ़) और सांकी (रांची) के बीच सुरंगों और ऊंचे रेलवे पुलों से गुजरेगी। ट्रेन गया और बरकाकाना स्टेशनों पर रुकेगी। सिधवार और सांकी के बीच 27 किलोमीटर का हिस्सा चार सुरंगों से होकर गुजरता है, जिनमें से सबसे लंबी सुरंग 1.7 किलोमीटर लंबी है, जबकि तीन अन्य सुरंग लगभग 600 मीटर लंबी हैं।

रेल प्रशासन ने की लोगों से अपील

इससे पहले, ट्रायल रन 11 जून के लिए निर्धारित किया गया था, लेकिन झारखंड में एक छात्र समूह द्वारा बुलाए गए दो दिवसीय राज्यव्यापी बंद के कारण इसे सोमवार के लिए पुनर्निर्धारित किया गया। ट्रायल रन के दौरान इस ट्रेन का परिचालन तीव्र गति से किया जाएगा। रेल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि रेलवे ट्रैक से उचित दूरी बनाकर रखें, साथ ही मवेशियों को भी पटरियों से दूर रखें। (भाषा इनपुट)

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!