देश

Mihir Shah : 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया मिहिर शाह, वर्ली हिट एंड रन केस का है मुख्य आरोपी

मिहिर (24) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रीमिहिर (24) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना नेता राजेश शाह का बेटा है। हालांकि, विवाद बढ़ने पर शिंदे ने राजेश को पार्टी से निष्कासित कर दिया। मामले में वर्ली पुलिस ने राजेश को भी गिरफ्तार किया था।

Image

वर्ली हिट एंड रन केस का मुख्य आरोपी है मिहिर शाह।

KEY HIGHLIGHTS
  • गत सात जुलाई को मुंबई के वर्ली इलाके में हुई यह भयावह घटना
  • बीएमडब्ल्यू कार अपने साथ महिला को करीब डेढ़ KM घसीटकर ले गई
  • हिट एंड रन केस का मुख्य आरोपी मिहिर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत

Warli hit and run case : वर्ली हिट एंड रन केस के मुख्य आरोपी मिहिर शाह को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अपनी कॉर से रौंदकर एक महिला को मारने के आरोप में पुलिस ने उसे गत नौ जुलाई को गिरफ्तार किया। मिहिर (24) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट के शिवसेना नेता राजेश शाह का बेटा है। हालांकि, विवाद बढ़ने पर शिंदे ने राजेश को पार्टी से निष्कासित कर दिया। मामले में वर्ली पुलिस ने राजेश को गिरफ्तार किया था लेकिन बाद में उसे जमानत मिल गई।

सात जुलाई की है घटना

वर्ली की यह घटना सात जुलाई की है। बीएमडबल्यू कार ने वर्ली के एनी बेसेंट रोड पर स्कूटर को टक्कर मार दी। स्कूटर पर कावेरी नखवा अपने पति के साथ जा रही थीं। टक्कर लगने के बाद कार नखवा को करीब डेढ़ किलोमीटर तक अपने साथ घसीटकर ले गई। इस घटना में नखवा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके पति प्रदीप घायल हो गए। जब यह दुर्घटना हुई तो मिहिर ही कथित रूप से कार चला रहा था।

दो दिनों तक पुलिस से छिपा रहा मिहिर

पुलिस के मुताबिक घटना के बाद राजेश शाह के कहने पर बिदावत ड्राइविंग सीट पर आ गया। इस दुर्घटना के बाद पुलिस को चकमा देने के लिए मिहिर ने अपनी दाढ़ी कटा ली। वह दो दिनों तक छिपा रहा लेकिन पुलिस को ज्यादा समय तक छका नहीं पाया। पुलिस ने 9 जुलाई को मुंबई के विरार इलाके से उसे गिरफ्तार किया।

घटना के समय शराब के नशे में था मिहिर

पुलिस का कहना है कि घटना के वक्त मिहिर शराब के नशे में था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि हिट एंड रन से पहले मिहिर ने अपने दोस्तों के साथ जुहू के एक बार पार्टी की थी। अपनी बीएमडब्ल्यू से मरीन ड्राइव जाने से पहले वह मर्सिडीज से अपने दोस्तों को उनके घर छोड़ा। सूत्रों का कहना है कि मरीन ड्राइव जाते समय हाजी अली के पास उसने अपने ड्राइवर से सीट बदल ली।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article