देश

Waqf Bill: वक्फ बिल को 'लुटेरों का (संशोधन) कानून' कहा जाना चाहिए, असदुद्दीन ओवैसी ने कसा तंज

Asaduddin Owaisi on Waqf Bill: एआईएमआईएम (AIMIM) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया कि भाजपा नीत सरकार वक्फ संपत्तियों को छीनना चाहती है।

Image

ओवैसी ने आरोप लगाया कि भाजपा नीत सरकार वक्फ संपत्तियों को छीनना चाहती है

Owaisi on Waqf Bill: एआईएमआईएम (AIMIM) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को वक्फ (संशोधन) विधेयक को लेकर सत्तारूढ़ केंद्र सरकार की आलोचना की और आरोप लगाया कि इसे 'लुटेरों का (संशोधन) कानून' कहा जाना चाहिए क्योंकि भाजपा नीत सरकार वक्फ संपत्तियों को छीनना चाहती है।

ओवैसी ने कहा, 'बीजेपी और एनडीए सरकारें लुटेरों का काम कर रही हैं। वे वक्फ संपत्तियों को छीनना चाहते हैं।' उन्होंने कहा, 'आप सर्वेक्षण आयुक्त (प्रस्तावित विधेयक के अनुसार) को क्यों हटा रहे हैं? यह सबसे वरिष्ठ अधिकारी का पद है। यह सब लूट के लिए है। इसे वक्फ (संशोधन) नहीं बल्कि 'लुटेरों (संशोधन) कानून' कहा जाना चाहिए।'

विधेयक पर कड़ा विरोध जताते हुए एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया कि यह विधेयक 'मुसलमानों पर सीधा हमला' है और इससे उनकी संपत्तियां छीन ली जाएंगी। उन्होंने सवाल उठाया कि वक्फ बोर्ड के सदस्य गैर-मुस्लिम कैसे बन सकते हैं, जबकि मंदिर बोर्ड के सदस्य केवल हिंदू और गुरुद्वारा बोर्ड के सदस्य सिख ही हो सकते हैं।

'यह अनुच्छेद 14, 26 और 29 सहित संविधान के कई प्रावधानों का उल्लंघन करता है'

उन्होंने आरोप लगाया कि विधेयक के प्रावधानों के अनुसार जिलाधिकारी यह प्रमाणित कर सकता है कि कोई विशेष संपत्ति वक्फ संपत्ति नहीं है, जिससे मुसलमानों का उस पर से दावा समाप्त हो जाएगा। विधेयक के मुखर आलोचक रहे ओवैसी ने यह भी आरोप लगाया कि यह अनुच्छेद 14, 26 और 29 सहित संविधान के कई प्रावधानों का उल्लंघन करता है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article