एक सूत्र ने कहा, विस्तारा फ्रैंकफर्ट की उड़ान, जो मंगलवार को रात 8.20 बजे (स्थानीय समयानुसार) फ्रैंकफर्ट से मुंबई के लिए रवाना हुई थी, बुधवार सुबह करीब 7.45 बजे आपातकालीन लैंडिंग की गई। विस्तारा ने एक बयान में कहा कि उसकी फ्रैंकफर्ट-मुंबई उड़ान को सुरक्षा अलर्ट मिला लेकिन वह सुरक्षित रूप से यहां उतर गई।
एयरलाइन ने कहा, 16 अक्टूबर, 2024 को फ्रैंकफर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले विस्तारा के UK 028 विमान में सोशल मीडिया पर बम होने की धमकी मिली। प्रोटोकॉल के अनुसार, सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया और विमान सुरक्षित रूप से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।
विस्तारा ने बयान में कहा कि इसे आइसोलेशन बे में ले जाया गया जहां सभी यात्रियों को उतार दिया गया। हम सुरक्षा जांच को पूरा करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं।
