यूपी चुनाव में 'आप' का एजेंडा क्या है? संजय सिंह ने नवभारत नवनिर्माण मंच पर बताई रणनीति

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2021, 05:26 PM IST

दिल्ली से निकलकर यूपी की राजनीति में कदम रखने वाली आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने टाइम्स नाउ नवभारत के 'नवभारत नवनिर्माण मंच' पर पार्टी का एजेंडा रखा।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में दस्तक देने वाली आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने टाइम्स नाउ नवभारत के 'नवभारत नवनिर्माण मंच' पर बताया कि यूपी के विकास में 'आप' का क्या एजेंडा है। संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हमारा 403 सीटों पर संगठन है। जिला पंचायत के चुनाव में हमारे 83 उम्मीदवार जीते। 40 लाख वोट मिले। ऐसा संकेत मिल रहा है कि उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। दिल्ली में जो केजरीवाल मॉडल है जिसमें हम फ्री शिक्षा की बात करते हैं, फ्री बिजली की बात करते हैं। फ्री पानी की बात करते हैं। महिलाओं की सुरक्षा की बात करते हैं। 

संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश संसाधनों से संपन्न है। साढ़े पांच लाख करोड़ का बजट है। लॉ एंड ऑर्डर सरकार के पास है, जमीन है। बेहतरीन मॉडल हम जनता के सामने रखेंगे। फैसला जनता को करना है। उन्होंने ब्रह्मणों की हत्या की बात उठाई। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य में अगर जाति के नाम पर भेद हो रहा है तो सवाल उठाना पड़ेगा।

आम आदमी पार्टी अलग क्या दे रही है। जो अन्य पार्टियों नहीं कर रही हैं। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि हमनें हाथों में तिरंगा लेकर नारा लगाया कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आपस में है भाई-भाई। भाईचारा जिंदाबाद, हमारी एकता जिंदाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद। हम ऐसा उत्तर प्रदेश चाहते हैं किसानो को दाम मिल सके, नौजवानों को रोजगार मिल सके। महिलाओं को सुरक्षा मिल सके। बच्चों को अच्छी पढ़ाई मिल सके। उन्होंने भष्ट्राचार समेत और भी कई मुद्दों पर विस्तार से बात की।

End of Article