लड़कियों की शिक्षा से लेकर उनकी सुरक्षा तक, गोरखपुर से पर्चा भरने से पहले क्‍या बोले CM योगी, सुनिये खास इंटरव्‍यू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2022, 01:43 PM IST

यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने गोरखपुर विधानसभा सीट से नामांकन कर दिया है। इससे पहले उन्‍होंने टाइम्‍स नाउ नवभारत से खास बातचीत की। इस दौरान उन्‍होंने कानून-व्यवस्‍था सहित कई पहलुओं पर बातचीत की।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में गोरखपुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान गृह मंत्री ने यूपी के सीएम की तारीफ करते हुए कहा कि उन्‍होंने प्रदेश में कानून-व्‍यवस्‍था को दुरुस्‍त करने का काम किया। अपराधियों, माफियाओं को जेल भेजकर सीएम योगी ने उन्‍हें उनकी सही जगह दिखाई है। यूपी में कानून-व्‍यवस्‍था के मसले पर खुद सीएम योगी ने टाइम्‍स नाउ नवभारत के साथ खास बातचीत की है।

उन्‍होंने बताया कि किस तरह यूपी में कानून-व्‍यवस्‍था को दुरुस्‍त करते हुए महिलाओं को सुरक्षित माहौल मुहैया कराया गया। यूपी पुलिस बल की ही बात करें तो साल 2017 से 2022 के बीच बीते पांच वर्षों में महिला पुलिसकर्मियों की संख्‍या में तीन गुनी बढ़ोतरी की गई है। इस इंटरव्‍यू के दौरान सीएम योगी ने शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य, अर्थव्‍यवस्‍था सहित कई अहम मसलों पर बात की और बताया कि कैसे उनके सत्‍ता में आने के बाद उन क्षेत्रों में भी लड़कियों का बड़ी संख्‍या में स्‍कूल जाने का सपना साकार हुआ, जहां वे शिक्षा के लिए भी घर से बाहर नहीं निकलती थीं। सुनिये यूपी के सीएम से खास बातचीत।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

सऊदी अरब ने खारिज की इजरायल की दरखास्त, 'फ्लाईदुबई' यात्रियों को लेने सैन्य प्लेन भेजने की नहीं दी इजाजत

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा

'हमारे संपर्क में हैं BJP के कई विधायक, दिक्कत ये है कि...', सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा दावा