'सामना' में शिवसेना के निशाने पर बिहार सरकार, क्या सुशांत केस की जांच में आमने-सामने होंगे CBI-मुंबई पुलिस 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 20, 2020, 09:26 AM IST

ShivSena targets Bihar Govt: सुशांत सिंह राजपूत के मौत मामले की जांच सीबीआई के पास जाने के बाद शिवसेना ने बिहार सरकार को निशाने पर लिया है। शिवसेना ने मुंबई पुलिस की जांच को सही बताया है।

मुंबई : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के पास जाने के बाद शिवसेना के निशाने पर बिहार सरकार आ गई है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' में सुशांत केस में बिहार पुलिस की जांच के अधिकार पर सवाल उठाए हैं। शिवसेना का कहना है कि इस केस में बिहार पुलिस की ओर से जांच किया जाना 'अपमान जनक' है। मुंबई पुलिस इस केस की जांच अच्छी तरह से कर रही है। ऐसे में इस मामले को सीबीआई के पास बिहार सरकार की तरफ से स्थानांतरित किया जाना 'उचित' नहीं था।

सुशांत केस की जांच अब सीबीआई करेगी
सुशांत केस में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि उनकी सरकार कोर्ट के फैसले का सम्मान करेगी लेकिन मुंबई पुलिस भी इस केस की जांच सही दिशा में कर रही है ऐसे में उसे भी जांच की इजाजत मिलनी चाहिए। शीर्ष अदालत द्वारा सुशांत मौत मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने के बाद देशमुख और शिवसेना की ओर से मुंबई पुलिस की जांच का जिस तरह से बचाव किया गया है और जो बयान आए हैं, उन्हें देखने के बाद इस बात की अटकलें लगने शुरू हो गई हैं कि मुंबई पुलिस भी सीबीआई के सामानांतर अपनी जांच जारी रख सकती है।

सभी दस्तावेज सीबीआई को सौंपने का निर्देश
बुधवार को सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई पुलिस को सुशांत केस की जांच से जुड़े सभी दस्तावेज एवं साक्ष्य सीबीआई को सौंपने और उसका सहयोग करना का निर्देश दिया है। साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि मामले की जांच में यदि और प्राथमिकी दर्ज करने की जरूरत पड़ती है तो उसकी भी जांच केंद्रीय जांच एजेंसी करेगी। महाराष्ट्र सरकार ने कोर्ट में सीबीआई जांच का यह कहते हुए विरोध किया कि मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

सीबीआई जांच का महाराष्ट्र सरकार ने किया विरोध
कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि चूंकि इस मामले में दो राज्य सरकारों ने एक दूसरे के खिलाफ राजनीतिक दखलंदाजी देने का आरोप लगाया है, ऐसे में इस केस को सीबीआई के पास भेजना उचित होगा। इसके पहले की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत के पिता कृष्ण कुमार सिंह, रिया चक्रवर्ती, महाराष्ट्र सरकार, बिहार सरकार और सीबीआई से अपना जवाब दाखिल करने के लिए कहा था। कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद इस मामले की जांच सीबीआई के हवाले किया।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

सूरत के 'शांतिनाथ मेडिकल स्टोर' पर छापा, जानवरों की दवा को बच्चों की दवाई बताकर बेच रहा था साजिद इब्राहिम मुल्ला, हुआ अरेस्ट

सूरत के 'शांतिनाथ मेडिकल स्टोर' पर छापा, जानवरों की दवा को बच्चों की दवाई बताकर बेच रहा था साजिद इब्राहिम मुल्ला, हुआ अरेस्ट

'फोन टैप होता है, मैं आत्मदाह कर लूंगा', उत्तराखंड के विधायक का दावा-हैकिंग में शामिल है अंतरराष्ट्रीय गिरोह

'फोन टैप होता है, मैं आत्मदाह कर लूंगा', उत्तराखंड के विधायक का दावा-हैकिंग में शामिल है अंतरराष्ट्रीय गिरोह

CJP मार्च पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर का SC में जवाब दाखिल, प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने की बताई वजह, अवमानना नोटिस से मुक्त करने की मांग

CJP मार्च पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर का SC में जवाब दाखिल, प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने की बताई वजह, अवमानना नोटिस से मुक्त करने की मांग

क्या है अंकिता भंडारी हत्याकांड? VIP विवाद से लेकर माता-पिता के धरने तक, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ

क्या है अंकिता भंडारी हत्याकांड? VIP विवाद से लेकर माता-पिता के धरने तक, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ

आज की ताजा खबर 15 अक्टूबर (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: अंकिता भंडारी के मां-बाप को हिरासत में लेकर छोड़ा गया...SIR पर राहुल की याचिका पर आज सुनवाई

आज की ताजा खबर 15 अक्टूबर  (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: अंकिता भंडारी के मां-बाप को हिरासत में लेकर छोड़ा गया...SIR पर राहुल की याचिका पर आज सुनवाई