पाकिस्तान का नया आतंक अड्डा बन रहा अफगानिस्तान, लश्कर-जैश जैसे संगठन दे रहे आतंकियों को ट्रेनिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 19, 2021, 08:41 PM IST

अफगानिस्तान में लश्कर और जैश के ठिकाने बन रहे हैं। पूर्वी और दक्षिणी अफगानिस्तान में आतंकी ठिकाने बनाए जा रहे हैं। लश्कर और जैश जैसे संगठन मिल कर आतंकियों को ट्रेनिंग दे रहे हैं।

पाकिस्तान का नया आतंकी अड्डा अफगानिस्तान बन रहा है। पूर्वी और दक्षिणी अफगानिस्तान में पाकिस्तान में पल रहे जैश-ए-मोहम्मद अपने आतंकी ठिकाने बना रहा है, जिनमें आतंकियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। पाकिस्तान की ISI ने अलकायदा, जैश, ISKP, तालिबान और जमात जैसे संगठनों को एकजुट किया है। लश्कर और जैश जैसे संगठन मिल कर तालिबानी आतंकियों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। इस ट्रेनिंग में ड्रोन, नाइट विजन डिवाइस, थर्मल स्कोप, कंप्यूटर और रेडियों चलाने की ट्रेनिंग भी शामिल है। पाकिस्तान अफगानिस्तान को अपना आतंक का अड्डा बना रहा है। इसके पीछे 2 वजह हैं- पहली वजह पाकिस्तान में पल रहे आतंकी संगठनों को एक नया ठिकाना मिल जाएगा जहां से पाकिस्तान तालिबान के साथ मिलकर कश्मीर में आतंक फैलाने की तैयारी में है और दूसरी वजह FATF की ग्रे लिस्ट से छुटकारा मिल जाएगा।

End of Article